चिराग पासवान का दावा: बिहार में एनडीए की होगी जीत, नीतीश बनेंगे मुख्यमंत्री

नीतीश सरकार पर हमले के दो दिन बाद चिराग ने फिर जताया समर्थन

नई दिल्ली। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री और लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने स्पष्ट किया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के बाद नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह बयान उन्होंने उस टिप्पणी के दो दिन बाद दिया है, जिसमें उन्होंने नीतीश सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अफसोस जताया था कि सरकार ने अपराधियों के सामने घुटने टेक दिए हैं।

एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और सेना दोनों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए एक मजबूत और विजयी गठबंधन है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही बिहार चुनाव लड़े जाएंगे।

अपने बयान में पासवान ने दोहराया, “मेरी प्रतिबद्धता और निष्ठा प्रधानमंत्री मोदी के प्रति है। बिहार की जनता एक बार फिर एनडीए को समर्थन देगी और चुनाव परिणामों के बाद नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे।”

वहीं मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पहले भी चार बार हो चुकी है और केवल तकनीकी बदलाव के साथ इसे डिजिटल रूप दिया गया है, बाकी सब वैसा ही है।

One thought on “चिराग पासवान का दावा: बिहार में एनडीए की होगी जीत, नीतीश बनेंगे मुख्यमंत्री”

  1. Hi would yyou mind letfting mme kjow which hostung
    compasny you’re utilizing? I’ve loiaded yoir bloog inn 3 difgerent browszers andd I must sayy this bllg load a loot quicksr then most.
    Cann yyou siggest a glod hoting prkvider att a fakr price?
    Thaznk you, I aplreciate it! xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *