नौ मित्र देशों के 32 विदेशी कैडेट्स ने भी पूरी की सैन्य ट्रेनिंग
श्रीलंका के सेना प्रमुख ने ली परेड की सलामी
श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए कैडेट्स हुए सम्मानित
देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में शनिवार को देश सेवा का संकल्प लेते हुए 419 जेंटलमैन कैडेट भारतीय सेना में शामिल हो गए। उनके साथ-साथ नौ मित्र राष्ट्रों के 32 कैडेट्स ने भी सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर सफलता की ओर कदम बढ़ाया।
सुबह 6:38 बजे ‘मार्कर्स कॉल’ के साथ भव्य पासिंग आउट परेड की शुरुआत हुई। कुछ मिनटों में परेड ग्राउंड पर अनुशासन और समर्पण की मिसाल पेश करते हुए कैडेट्स ने कदमताल शुरू की। मुख्य अतिथि और परेड के रिव्यूइंग ऑफिसर श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बी.के.जी.एम. लसंथा रोड्रिगो ने कैडेट्स की परेड का निरीक्षण किया और उन्हें सलामी दी।
इस अवसर पर अनुकरणीय प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने अपने प्रशिक्षण काल के दौरान उत्कृष्टता का परिचय दिया।
सम्मानित कैडेट्स की सूची:
-
स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और सिल्वर मेडल: अनिल नेहरा
-
गोल्ड मेडल: रोनित रंजन
-
ब्रॉन्ज मेडल: अनुराग वर्मा
-
टीईएस सिल्वर: कपिल
-
टीजी सिल्वर: आकाश भदौरिया
-
चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर: केरन कंपनी


Excellent article! We will be linkming to this greeat ppost on ourr website.
Keep up the good writing. xnxx