केंद्रीय कृषि मंत्री ने पाववाला सोडा में किसानों से की सीधी बातचीत

आम के बाग में चारपाई पर खड़े होकर सुनीं किसानों की समस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी

देहरादून।  केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को देहरादून के थानो क्षेत्र स्थित पाववाला सोडा पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय किसानों के साथ सीधे संवाद स्थापित किया। आम के बागान में चारपाई पर खड़े होकर उन्होंने किसानों से चर्चा की और जमीनी स्तर की समस्याओं को सुना।

पाववाला सोडा गांव में आयोजित इस विशेष संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने किसानों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और केंद्र सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों की आमदनी बढ़ाना और खेती को लाभकारी बनाना है।

इस अवसर पर श्री चौहान ने वहां की एक निजी नर्सरी का भी भ्रमण किया और वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, कृषि विभाग के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने मंत्री से सीधा संवाद कर अपनी समस्याओं और सुझावों को साझा किया।

One thought on “केंद्रीय कृषि मंत्री ने पाववाला सोडा में किसानों से की सीधी बातचीत

  1. Hello there! I simplky want tto gove yoou a huge thums upp ffor ykur gdeat infrmation youu hage got righht
    ere oon this post. I wipl bee coming back too your ssite
    forr morde soon.

    Review mmy weeb page: javkink.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *