उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को नहीं दी जाएगी अनुमति
18 और 19 अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज दौर की बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना
देहरादून। आज से रविवार तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने 18 से 20 अप्रैल तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में अतिवृष्टि के साथ बिजली चमकने,ओलावृष्टि व तेज हवाएं चलने का अंदेशा जताया है। इस दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को अनुमति नहीं दी जाएगी। स्कूलों समेत अन्य मुख्य स्थानों इन सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 18 अप्रैल को देहरादून समेत उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
जबकि अगले दिन 19 अप्रैल देहरादून समेत हल्द्वानी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर के कुछ क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर की तेजी से झोंकेदार हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 20 अप्रैल को भी प्रदेश भर में मौसम बदला रहेगा इसके अलावा इन 18 से 19 अप्रैल के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज दौर की बारिश व ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, बारिश, ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिलेगी और पहाड़ों पर ठंड का अहसास होगा।


What i do not understood is in fact how you’re now not actually a lot more smartly-favored
than you might be right now. You’re so intelligent.
You realize thus significantly with regards to this subject, produced me in my
opinion imagine it from numerous varied angles. Its like women and men are not interested
except it’s something to accomplish with
Lady gaga! Your individual stuffs great. All the time care
for it up!