व्यय वित्त समिति ने विभिन्न प्रस्तावों पर लगाई मुहर

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आयोजित व्यय वित्त समिति में 20793 लाख रू0 लागत के राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा के कॉलेज परिसर के निर्माण कार्यों के पुनरीक्षित आगणन, 66750 लाख रू0 के केन्द्र पोषित योजनान्तर्गत ऊधमसिंह नगर में राजकीय मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर के निर्माण कार्य, तहसील चौक देहरादून में 13441.86 लाख रू0 के मल्टीलेवल कार पार्किंग, नगर निगम की भूमि ऋषिकेश में 12560.70 लाख रू0 की मल्टीलेवल कार पार्किंग, कार्गी चौक में 12150.38 लाख रू0 के प्रस्तावित आढ़त बाजार, 1215.36 लाख रू0 के गढ़ी कैन्ट कैण्ट बोर्ड देहरादून में कम्युनिटी हॉल के निर्माण कार्यों तथा 1201.01 लाख रू0 के नैनीताल के सैर का डांडा क्षेत्र के तहत आन्तरिक मार्गाें के सुधारीकरण कार्यों पर अनुमोदन दिया।

बैठक में सचिव डा0 आर राजेश कुमार, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी सहित स्वास्थ्य, वित्त, पेयजल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

2 thoughts on “व्यय वित्त समिति ने विभिन्न प्रस्तावों पर लगाई मुहर”

  1. Good post. I learn something new and challenging on websites I stumbleupon on a daily
    basis. It will always be helpful to read through content from other authors and practice something from other web sites.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *