केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि कल महाशिवरात्रि के पर्व पर की जाएगी तय 

मंदिर समिति ने तैयारियां की पूरी 

रुद्रप्रयाग। कल महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की जाएगी। साथ ही द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ और विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में यात्राकाल के लिए पुजारियों की तैनाती तय की जाएगी। मंदिर समिति ने आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर दी हैं।

श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में दो वर्ष से अधिक समय से पुजारी का एक पद रिक्त चल रहा है। 31 मई 2023 को पुजारी शशिधर लिंग का (56) आकस्मिक निधन हो गया था। तब से चार पुजारी ही काम कर रहे हैं जिनकी तैनाती यात्राकाल में मंदिर समिति केदारनाथ, मद्महेश्वर, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ और विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में करती आ रही है। मगर बीते दो वर्ष से पुजारी का पद खाली है।

इस संबंध में बीकेटीसी के सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि पुजारी के रिक्त पद की पूर्ति के लिए केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग से वार्ता हुई है। महाशिवरात्रि पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय होने के दौरान ही अतिरिक्त पुजारी की तैनाती का निर्णय भी लिया जाएगा।

One thought on “केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि कल महाशिवरात्रि के पर्व पर की जाएगी तय 

  1. Excellent post but I was wondering if you could write a litte more on this topic?

    I’d be very thankful if you could elaborate a little bit further.

    Thank you!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *