राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

प्रीतम भरतवाण, पाँडवाज, बसंती बिष्ट ने दी रंगारंग प्रस्तुति

राज्यपाल ने निर्वाचन के आधिकारिक शुभंकर का किया विमोचन

विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित

देहरादून। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रेसकोर्स बन्नू स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने विभिन्न जनपदों द्वारा अलग-अलग थीम पर तैयार किए गए स्टॉल्स का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में राज्यपाल ने राज्य में निबंध, स्लोगन, पेंटिंग, क्विज एवं रील प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रणाम पत्र एवं नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के कैलेंडर, टी-शर्ट शुभंकर “सरूली-सुम्याल” का भी विमोचन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सभी को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि देश की प्रगति के लिए सुदृढ़ लोकतंत्र आवश्यक है और लोकतंत्र की सुदृढ़ता का आधार मतदाता है। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने विवेक के आधार पर निर्भीकता से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र की सुदृढ़ता में अपना अमूल्य सक्रिय योगदान दें। राज्यपाल ने कहा कि मतदान करना, अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य भी है। मतदान करके लोग निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी भागीदारी करते है। मतदान से देश का लोकतंत्र और अधिक शक्ति सम्पन्न होता है।

राज्यपाल ने निर्वाचन विभाग उत्तराखंड के प्रयासों  की सराहना करते हुए कहा की उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों ने भी अपनी पहुंच सुनिश्चित की है। उन्होंने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड में सभी चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रहे हैं, जिसने देश के सामने उत्कृष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया है। राज्यपाल ने सभी लोगों विशेषकर युवा मतदाताओं सभी निर्वाचनों बढ़चढ़  प्रतिभाग अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अनुरोध किया। राज्यपाल ने कहा कि लोकतंत्र की सफलता तभी होगी जब सभी लोग मतदान करेंगे।

इस अवसर पर सचिव निर्वाचन दिलीप जवलकर ने निर्वाचन विभाग की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ वी वी आर सी पुरुषोत्तम की ओर से डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पद्मश्री माधुरी बड़थवाल, पद्मश्री डॉ कल्याण रावत उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में डॉ प्रीतम भरतवाण, पाँडवाज, डॉ बसंती बिष्ट ने भव्य रंगारंग प्रस्तुति दी।

लोकसभा चुनावों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक सम्मानित

समान्य निर्वाचन वर्ष 2024 में उत्कृष्ट कार्य हेतु अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे, नगर आयुक्त नमामि बंसल,सीडीओ टिहरी अभिषेक त्रिपाठी,सीडीओ आकांशा वर्मा, युक्ता मिश्र, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, निदेशक एनआईसी मनीष जुगरान, डीएसपी प्रशांत कुमार, पुलिस कांस्टेबल नितिन रावत, कमल किशोर जसोला एएसआई, सुरेश स्नेही को पुरस्कृत किया गया ।

विभिन्न प्रतियोगताओं में 15 सम्मानित

निबंध प्रतियोगिता में वेदांग जोशी (नैनीताल) प्रथम, गुंजन कांडपाल (बागेश्वर) ने दूसरा, सुनिधि सोराडी (यू एस नगर ) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

पेंटिंग प्रतियोगिता में सार्थक कुमार (नैनीताल) प्रथम , आसना आनंद (हरिद्वार) ने दूसरा, भव्य बुढ़ानी (नैनीताल) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

स्लोगन प्रतियोगिता में साक्षी गोस्वामी (नैनीताल) प्रथम, दीपिका सक्सेना (हरिद्वार) द्वितीय, सौम्या पंत (हरिद्वार) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।

रील प्रतियोगिता में हर्षित जोशी (नैनीताल) प्रथम, हर्षिता कांडपाल (नैनीताल) द्वितीय, ख़ुशी नौटियाल (उत्तरकाशी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

क्विज़ प्रतियोगिता में रश्मि थपलियाल ( देहरादून) प्रथम, रितेश गौड़ (हरिद्वार) द्वितीय, सुदर्शन सौराडी (यू एस नगर) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

One thought on “राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन”

  1. Stumbleupon gayGippsland naked womenXxx porno losing my
    virginnityDick piercings increase pleasureMale naked embarrassedPhoto femme sexy cuir gratuiteSouth southwest and central asian timelines
    xnxx Hairy model naturalCock tease domFree hentai hard pornSex and love addictions
    anonymousAdult adult conflict connection literature literature psychology series young youngDating 4 free adultStreet blow job sample
    movieUk girls handjobs teaseYoung legal teen pussy https://xvideosfull.cc/ Escorts in cedar
    grove njDirty porn mp3Glazes for chicken breastSelling porn tapesFree cumshot
    on ass compilationFree streaming adult video pornWet
    white asses video free hdPussy fuck porn xnxx Submitted home sex tapesMature tube
    free handjobsMature orgasm blondesEst cum off toesAnime flash
    hentaiEmo boys nakedFacial massage therapySims 2 sexy fashionMaduri in bikiniFighting breast cancer turmericFree sex party pictures downloadsAdult mart in pittsburgh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *