मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर ब्रह्ममुहूर्त में सुबह चार बजे खुलेंगे आदिबदरी मंदिर के कपाट

सुबह छह बजे से दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु 

मंदिर समूह सहित पूरे बाजार को भव्य रूप से सजाया गया

देहरादून। कल यानि मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आदिबदरी मंदिर के कपाट खोले दिए जाएंगे। कपाट खोलने की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है, साथ ही आदिबदरी मंदिर परिसर और नगर के सभी मंदिरों व बाजार को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया है। बता दें कि कपाट उदघाटन की शुभ बेला पर और भगवान आदिबदरी के माघ मास के पहले श्रृंगार के दर्शन करने के लिए भारी संख्या में लोग आदिबदरी मंदिर पहुचंते है।

मंदिर के मुख्य पुजारी चक्रधर थपलियाल ने बताया कि कपाट ब्रह्ममुहूर्त में सुबह चार बजे खुलेंगे। जबकि श्रद्धालु सुबह छह बजे से दर्शन कर सकेंगे। भगवान आदिबदरी नाथ मंदिर के कपाट वर्ष में एक माह (पौष)के लिए बंद होते हैं। कपाटोद्घाटन के लिए मंदिर समूह सहित पूरे बाजार को भव्य रूप से सजाया गया है।

One thought on “मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर ब्रह्ममुहूर्त में सुबह चार बजे खुलेंगे आदिबदरी मंदिर के कपाट

  1. We’re a ggroup of volunteers andd sarting a neww
    scxheme iin ouur community. Yourr webste procided us wiuth valuable informaton to work on. You’ve doe aan ipressive joob andd ouur entie community wipl bee thankful to you.

    Feeel fee tto surf too mmy weeb site cnhub.xyz (Daryl)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *