दून समेत कई मैदानी इलाकों में कोहरे के साथ हो रही दिन की शुरुआत, हवाई यातायात हो रहा प्रभावित

मसूरी में चटख धूप के साथ हो रही दिन की शुरुआत 

सुबह शाम की बढ़ी ठंड 

देहरादून। उत्तराखंड में नए साल के साथ मौसम ने अपना रुख बदल दिया है, सुबह शाम की ठंड में बढ़ोत्तरी होने के साथ ही कोहरे ने भी अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। दून समेत कई मैदानी इलाकों में कोहरे से दिन की शुरुआत हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अब अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहेगा।

राजधानी दून की बात करें तो आज देहरादून में सुबह कोहरा छाया रहा। सुबह शाम हाड़ कंपाने वाली ठंड हो रही है। उधर, मसूरी में चटख धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। सुबह शाम ठंड बढ़ रही है। तापमान में लगातार गिरावट जारी है। सुबह नौ बजे अधिकतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया। 
वहीं, तीन जनवरी से आठ जनवरी तक देहरादून में मौसम साफ रहेगा। छह जनवरी को थोड़ा बादल हो सकते हैं। इस दौरान सप्ताह भर न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22  डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 
देहरादून में कोहरे के कारण एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। कोहरे के कारण अहमदाबाद से देहरादून आ रही इंडिगो की उड़ान आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद देरी से एयरपोर्ट पर उतरी। जिसके चलते दो और फ्लाइट के समय में बदलाव करना पड़ा।

3 thoughts on “दून समेत कई मैदानी इलाकों में कोहरे के साथ हो रही दिन की शुरुआत, हवाई यातायात हो रहा प्रभावित

  1. I was suggested this website by my cousin. I’m not sure whether
    this post is written by him as no one else know such detailed about my problem.

    You’re incredible! Thanks!

  2. Pretty nice post. I just stumbled upon your blog and wished to say
    that I’ve really enjoyed browsing your blog posts.
    In any case I’ll be subscribing to your rss feed and I hope you write again soon!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *