Breaking News
डेंगू दस्तक दे चुका, हाथ पर हाथ धरे बैठी सरकार – राजीव महर्षि
पर्यटन, धर्मस्व मंत्री महाराज पहुंचे बद्री-केदार
आईपीएल 2024- दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 
दिल्ली की गलियों में दुपहिया वाहन पर प्रचार के लिए निकले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का निधन, आज शाम राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
मिस्टर एंड मिसेज माही का ट्रेलर रिलीज, खूब जमी जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की जोड़ी
2023 में यमुनोत्री धाम पहुंचे थे सबसे ज्यादा 12045 श्रद्धालु, तो इस बार 12148 पहुंची संख्या
सीएम धामी ने पालघर से भाजपा प्रत्याशी डॉ हेमंत विष्णु सवरा के समर्थन में आयोजित जनसभा में किया प्रतिभाग 
लाल केला खाना होता है स्वास्थ्य के लिए लाभदायक, जानिए कैसे है पीले केले से अलग

40 हजार से अधिक सरकारी और निजी संपत्तियों से हटाई गई चुनाव प्रचार सामग्री

देहरादून। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू होने के बाद 40 हजार से अधिक सरकारी और निजी संपत्तियों से चुनाव प्रचार सामग्री हटा दी गई है। वहीं, प्रदेशभर में नकदी, शराब व अन्य के प्रचलन पर रोक लगाने के लिए चेकिंग अभियान चल रहा है। प्रेस वार्ता में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने बताया, प्रदेशभर में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद कार्रवाई की जा रही है। राजनीतिक दलों के साथ राज्य स्तर व जिला स्तर पर बैठक हो चुकी हैं। उन्हें आचार संहिता के सभी नियम-कानून बता दिए गए हैं।

बताया, सात करोड़ रुपये कैश व अन्य सामग्री आचार संहिता से पहले जब्त की जा चुकी हैं। अब प्रदेशभर में कार्रवाई चल रही है। चेकिंग बड़े पैमाने पर हो रही है। सीमावर्ती इलाकों से आने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है। पड़ोसी राज्यों के जिलों के पुलिस कप्तान के साथ मिलकर समन्वय बनाया गया है। सात करोड़ कैश व अन्य सामग्री सीज की गई है। इसमें हरिद्वार में 3.78 करोड़, नैनीताल में 35 लाख, ऊधमसिंह नगर में 2.33 करोड़, पिथौरागढ़ में 15 हजार, बागेश्वर में 1.8 लाख, चंपावत में 2.6 लाख, चमोली में 1.7 लाख, उत्तरकाशी में 26 लाख, देहरादून में 30 लाख रुपये से ऊपर कैश या अन्य सामग्री सीज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top