Breaking News
एक्स की सख्ती- भारत में 1.8 लाख से ज्यादा अकाउंट्स किए बैन
प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में सीएम धामी का पारंपरिक रीति रिवाज के साथ हुआ स्वागत
आईपीएल 2024 के 63वें मैच में आज कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी गुजरात टाइटंस
उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के कमल विहार और अजीत विहार में जनसंपर्क करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
उत्तराखंड बोर्ड- 10वीं और 12वीं की परीक्षा में फेल छात्र-छात्राओं के लिए पास होने का मौका, 24 मई तक कर सकते है आवेदन 
आपके किचन की भी टाइल्स पड़ रही है काली, तो इन चीजों का जरूर करें इस्तेमाल, चमकेगा हर एक कोना
मुंबई पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुहू बीच में की सुबह की सैर 
ब्राजील में भूकंप के बाद आई बाढ़ ने मचाई तबाही, 145 लोगों की मौत 
खलंगा क्षेत्र में नौ हजार बेशकीमती पेड़ों की बलि देने पर जताया पुरजोर विरोध

विवादित नेताओं की फिर कटी टिकट

भाजपा में विवादित नेताओं की टिकट कटने का सिलसिला जारी है। पार्टी ने पहली सूची में कई विवादित नेताओं को बेटिकट किया है। अक्सर अपने बयानों से विवादों में रही भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को इस बार पार्टी ने टिकट नहीं दिया है तो संसद के अंदर बसपा सांसद दानिश अली पर विवादित बयान देने वाले रमेश विधूड़ी को भी टिकट नहीं मिली।

यह सिलसिला दूसरी सूची में भी जारी रही। भाजपा ने 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में कर्नाटक के दो ऐसे सांसदों की टिकट काटी है, जो पिछले कुछ दिनों से किसी न किसी कारण से विवादों में घिरे रहे थे और उनकी वजह से पार्टी को बैकफुट पर आना पड़ा। भाजपा ने इस बार कर्नाटक से अपने सांसद प्रताप सिम्हा की टिकट काट दी। पिछले दिनों वे इस बात को लेकर विवाद में आए थे कि उनकी सिफारिश पर कुछ लोगों का सांसद का पास बना था, जिन्होंने संसद भवन के अंदर विरोध प्रदर्शन किया। दो लोगों ने तो संसद की दर्शक दीर्घा से सदन के अंदर छलांग लगा दी थी और धुआं छोड़ा था। बाद में इनको गिरफ्तार किया गया।

गौरतलब है कि इस सिलसिले में प्रताप सिम्हा पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी तरह लोकसभा चुनाव में 370 सीटें जीत कर संविधान बदलने का बयान देने वाले भाजपा सांसद अनंद हेगड़े की टिकट भी कट गई है। उनके इस बयान पर भाजपा ने बहुत नाराजगी जताई थी और कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top