Breaking News
डेंगू दस्तक दे चुका, हाथ पर हाथ धरे बैठी सरकार – राजीव महर्षि
पर्यटन, धर्मस्व मंत्री महाराज पहुंचे बद्री-केदार
आईपीएल 2024- दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 
दिल्ली की गलियों में दुपहिया वाहन पर प्रचार के लिए निकले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का निधन, आज शाम राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
मिस्टर एंड मिसेज माही का ट्रेलर रिलीज, खूब जमी जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की जोड़ी
2023 में यमुनोत्री धाम पहुंचे थे सबसे ज्यादा 12045 श्रद्धालु, तो इस बार 12148 पहुंची संख्या
सीएम धामी ने पालघर से भाजपा प्रत्याशी डॉ हेमंत विष्णु सवरा के समर्थन में आयोजित जनसभा में किया प्रतिभाग 
लाल केला खाना होता है स्वास्थ्य के लिए लाभदायक, जानिए कैसे है पीले केले से अलग

42 हजार पुलिसकर्मी मतदान में करेंगे ड्यूटी, 93 बैरियर पर लगाये जायेंगे सीसीटीवी 

देहरादून। देश में आम चुनाव का बिगुल बज चुका है। उत्तराखंड में भी चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। प्रदेश में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। एडीजी एलओ एपी अंशुमन ने प्रेसवार्ता में बताया कि 10 हजार पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। 20 कंपनी सीएपीएफ मिल चुकी हैं। 40 ये 42 हजार पुलिसकर्मी मतदान में ड्यूटी करेंगे। 115 कंपनी सीएपीएफ और राज्य की 22 आर्म्ड कंपनी होंगी।

उन्होंने बताया कि सीमावर्ती जिलों के पुलिस कप्तानों से समन्वय के लिए 20 बैठकें हो चुकी हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जाएगा। 30 ऐसी सीमावर्ती लोकेशन हैं, जहां पुलिस ड्रोन से भी निगरानी करेगी। 93 बैरियर पर सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। चुनाव के लिए लाइसेंसी हथियार आज से जमा होंगे। प्रदेश में करीब 47,200 लाइसेंस जारी हुए हैं, जिनके जिलावार हथियार जमा कराए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top