Breaking News
डेंगू दस्तक दे चुका, हाथ पर हाथ धरे बैठी सरकार – राजीव महर्षि
पर्यटन, धर्मस्व मंत्री महाराज पहुंचे बद्री-केदार
आईपीएल 2024- दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 
दिल्ली की गलियों में दुपहिया वाहन पर प्रचार के लिए निकले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का निधन, आज शाम राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
मिस्टर एंड मिसेज माही का ट्रेलर रिलीज, खूब जमी जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की जोड़ी
2023 में यमुनोत्री धाम पहुंचे थे सबसे ज्यादा 12045 श्रद्धालु, तो इस बार 12148 पहुंची संख्या
सीएम धामी ने पालघर से भाजपा प्रत्याशी डॉ हेमंत विष्णु सवरा के समर्थन में आयोजित जनसभा में किया प्रतिभाग 
लाल केला खाना होता है स्वास्थ्य के लिए लाभदायक, जानिए कैसे है पीले केले से अलग

काठगोदाम-अमृतसर के बीच चलेगी ट्रेन

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं रेल मंत्री का प्रकट किया आभार

हल्द्वानी।  काठगोदाम रेलवे स्टेशन से अमृतसर जंक्शन के लिए ट्रेन संचालन को रेल मंत्रालय ने मंजूरी प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस रेल के चलने से यात्रियों को काफी सहुलियत होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2 दिसंबर 2023 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर काठगोदाम से अमृतसर के मध्य सीधी रेल सेवा के संचालन का अनुरोध किया था।

अब, रेल मंत्रालय ने उनके इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए काठगोदाम-अमृतसर के मध्य ट्रेन संचालन को मंजूरी प्रदान कर दी है। रेल मंत्रालय द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top