Monday, September 25, 2023
Home ब्लॉग यह कैसा लोकतंत्र है?

यह कैसा लोकतंत्र है?

भारतीय जनता पार्टी को अतीत में कही अपनी ही यह अवश्य याद रखनी चाहिए कि देश के मतदाताओं ने सरकार और संसद को चलाने की जिम्मेदारी उसके कंधों पर डाली है। संसद अपेक्षित गरिमा के साथ चले, इसे सुनिश्चित करना उसका दायित्व है। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का पहला ही दिन खराब संकेत दे गया। पहले चरण में विपक्ष अडानी प्रकरण को लेकर आक्रामक रहा था। सत्ता पक्ष को अंदाजा रहा होगा कि विपक्ष इस सिलसिले को जारी रख सकता है। मीडिया में ऐसी सुर्खियां भी भरी पड़ी थीं कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई से विपक्षी दल गुस्से में हैं और वे एकजुट होकर इस मुद्दे को सदन में उठाएंगे। जाहिर है, यह भी टकराव का एक मसला है। तो विपक्ष के इन संभावित हमलों के खिलाफ सत्ता पक्ष ने जवाबी रणनीति अपना ली।

दोनों सदनों की बैठक शुरू होते ही सत्ता पक्ष लंदन में दिए राहुल गांधी के भाषणों को लेकर न सिर्फ हमलावर हो गया। राज्यसभा में खुद सदन के नेता ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया- जबकि संसदीय मर्यादा के तहत दूसरे सदन के सदस्य की बातों पर अन्य सदन में चर्चा नहीं होनी चाहिए। इससे लेकर गरमाहट बढ़ी और सदन में कोई काम की बात नहीं हो सकी। अब चूंकि दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना तीखा और अविश्वास की खाई इतनी चौड़ी हो चुकी है, इस सत्र में कोई सार्थक बात होगी, इसकी संभावना कम ही लगती है।

यह एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। लोकतंत्र में संसद को सर्वोच्च मंच कहा जाता है। हालांकि अब यह आशंका पुरानी हो चुकी है, मगर यह याद दिलाते रहने की जरूरत है कि अगर अगर यह मंच अपनी साख खो दे, तो फिर लोकतंत्र का कोई अर्थ नहीं बचेगा। भारतीय जनता पार्टी को अतीत में कही अपनी ही यह अवश्य याद रखनी चाहिए कि देश के मतदाताओं ने सरकार और संसद को चलाने की जिम्मेदारी उसके कंधों पर डाली है। संसद अपेक्षित गरिमा के साथ चले, इसे सुनिश्चित करना उसका दायित्व है। अब पानी चूंकि सिर के ऊपर से गुजर रहा है, इसलिए यह याद दिलाना भी जरूरी हो गया है कि अगर सत्ता पक्ष अपने इस दायित्व को निभाने में विफल रहा, तो देश का एक बड़ा जनमत राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडग़े की इस टिप्पणी से सहमति रखने लगेगा कि मोदी राज में लोकतंत्र नहीं है।

RELATED ARTICLES

चीन के गायब होते मंत्री

श्रुति व्यास पहले विदेश मंत्री चिन गांग गायब हुए। आज तक उनका कोई अतापता नहीं है। अब चीन के रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू भी...

विपक्षी गठबंधन का तालमेल बिगड़ा है

अजीत द्विवेदी विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में अभी तक सब कुछ तय योजना के तहत होता दिख रहा था। एकदम परफेक्ट को ऑर्डिनेशन था और अगर...

इराक सुधरा,नया प्रधानमंत्री समझदार

श्रुति व्यास अमेरिकी आक्रमण को बीस साल हो चुके है और अब इराक में अपेक्षाकृत शांति है। उसने सन् 2017 में इस्लामिक स्टेट को हराया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तरकाशी में फिर महसूस किए भूकंप के झटके, मापी गई 3.0 तीव्रता

देहरादून। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार आज सुबह 8:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किया गया। हालांकि भूकंप से किसी तरह...

एशियाई खेल 2023- शूटिंग टीम ने दिलाया भारत को पहला स्वर्ण पदक

दिल्ली। एशियाई खेल 2023 में भारत को पहला स्वर्ण पदक शूटिंग टीम ने दिलाया है। एशियाई खेलों का आधिकारिक आगाज होने के बाद दूसरे दिन...

13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म में दुकान संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। नाबालिग से दुष्कर्म में राशन की दुकान चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि किसी...

चीन के गायब होते मंत्री

श्रुति व्यास पहले विदेश मंत्री चिन गांग गायब हुए। आज तक उनका कोई अतापता नहीं है। अब चीन के रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू भी...

महाराज ने नैनीताल जनपद को दिया 14 करोड़ 77 लाख की विकास योजनाओं का तोहफा

नंदा देवी मेले को राजकीय मेला घोषित किया बूथ नं. 91 में “मन की बात” में किया प्रतिभाग नैनीताल। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई,...

1000 करोड़ का उत्तराखंड सरकार से करार कर चुके आनंद महिंद्रा ने कहा ‘होम इज वेयर द हार्ट इज’

एक्स पर कहा, दुनिया में हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में सर्वाधिक अवसर भारत में उत्तराखंड में इन्वेस्टर समिट को लेकर उद्योग जगत में उत्साह का माहौल देहरादून। उत्तराखंड...

मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं शुरू- सरकार की चेतावनी, लूटे गए हथियार 15 दिनों में लौटाएं

इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने जानकारी देते हुए कहा आज से इंटरनेट सेवाएं जनता के लिए शुरू कर दी जाएंगी। मणिपुर सरकार...

एक महीने के लिए आलू खाना बंद कर दें, इसके बाद शरीर पर होगा कुछ ऐसा असर…

आलू…हमारी डाइट का अहम हिस्सा है. यह इंडियन किचन में इस्तेमाल में आने वाला सबसे महत्वपूर्ण सब्जी है. आलू के साथ सबसे अच्छी बात...

दुष्कर्म के आरोपी को भगाने की कोशिश में महिला एएसआई के साथ की मारपीट

हरियाणा। करनाल के निसिंग थाने में तैनात महिला एएसआई के साथ एक व्यक्ति समेत पांच महिलाओं ने मिलकर मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। आरोपियों...

प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश होने की संभावना, दो जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में अलर्ट जारी

देहरादून। देश के पर्वतीय जिलों में शनिवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। हालांकि मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने से उमस से राहत मिली। रविवार...

Recent Comments