Monday, September 25, 2023
Home नेशनल Weather Update: दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में आज मिल सकती है गर्मी...

Weather Update: दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में आज मिल सकती है गर्मी से राहत, महाराष्ट्र में भारी बारिश का अनुमान

नई दिल्‍ली। देश के अधिकांश स्‍थानों पर इन दिनों तेज गर्मी पड़ रही है। तापमान (Weather Update) अधिक होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अनुमान लगाया है कि बुधवार को दिल्‍ली-एनसीआर, छत्‍तीसगढ़ समेत कुछ राज्‍यों में बारिश (Rain Alert) हो सकती है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्‍मीद की जा रही है।

आईएमडी के अनुसार मराठावाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और कोंकण क्षेत्रों में अगले दो दिनों में अत्यधिक भारी वर्षा बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 18 अगस्त तक तटवर्ती क्षेत्रों पालघर, ठाणे, रायगड और रत्नागिरी जिलों में कई जगहों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं अनुमान लगाया गया है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर बिजली की गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। विभाग के अनुसार 18 अगस्त और 19 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। साथ ही गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है।

स्‍काईमेट वेदर के मुताबिक पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में भी बारिश की संभावना है। ये बारिश कम से कम अगले तीन से चार दिनों तक देश के पूर्वी हिस्सों में देखी जा सकती है। मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, उत्तरी तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा और पूर्वी मध्य प्रदेश पर बारिश हो सकती है।

बिहार और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर कुछ देर के लिए तेज बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। वहीं दिल्‍ली में 18 अगस्‍त से बारिश होने की संभावना है।

अगस्त में पहला निम्न दबाव बंगाल की खाड़ी पर बना है जो पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए मध्य भारत को भिगो देगा। दिल्ली सहित पंजाब हरियाणा, उत्तर प्रदेश तथा बिहार में बारिश की वृद्धि का अनुमान है। पश्चिम बंगाल में भी कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है।

यह मौसम प्रणाली ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र को कवर करते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगी। इस निम्न दबाव की परिधीय पहुंच पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा में मौसम को प्रभावित करेगी।

 

Source link

RELATED ARTICLES

मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं शुरू- सरकार की चेतावनी, लूटे गए हथियार 15 दिनों में लौटाएं

इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने जानकारी देते हुए कहा आज से इंटरनेट सेवाएं जनता के लिए शुरू कर दी जाएंगी। मणिपुर सरकार...

दुष्कर्म के आरोपी को भगाने की कोशिश में महिला एएसआई के साथ की मारपीट

हरियाणा। करनाल के निसिंग थाने में तैनात महिला एएसआई के साथ एक व्यक्ति समेत पांच महिलाओं ने मिलकर मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। आरोपियों...

सितंबर को गुजरात दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, शिक्षा संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

नई दिल्‍ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिक्षा क्षेत्र से संबंधित 4,500 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं की शुरुआत करने के लिए 27 सितंबर को गुजरात...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एनिमल से जारी हुआ अनिल कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर, 28 को आएगा टीजर

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म एनिमल को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त हाइप बना हुआ है। रणबीर कपूर स्टारर एनिमल का हर...

उत्तरकाशी में फिर महसूस किए भूकंप के झटके, मापी गई 3.0 तीव्रता

देहरादून। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार आज सुबह 8:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किया गया। हालांकि भूकंप से किसी तरह...

एशियाई खेल 2023- शूटिंग टीम ने दिलाया भारत को पहला स्वर्ण पदक

दिल्ली। एशियाई खेल 2023 में भारत को पहला स्वर्ण पदक शूटिंग टीम ने दिलाया है। एशियाई खेलों का आधिकारिक आगाज होने के बाद दूसरे दिन...

13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म में दुकान संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। नाबालिग से दुष्कर्म में राशन की दुकान चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि किसी...

चीन के गायब होते मंत्री

श्रुति व्यास पहले विदेश मंत्री चिन गांग गायब हुए। आज तक उनका कोई अतापता नहीं है। अब चीन के रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू भी...

महाराज ने नैनीताल जनपद को दिया 14 करोड़ 77 लाख की विकास योजनाओं का तोहफा

नंदा देवी मेले को राजकीय मेला घोषित किया बूथ नं. 91 में “मन की बात” में किया प्रतिभाग नैनीताल। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई,...

1000 करोड़ का उत्तराखंड सरकार से करार कर चुके आनंद महिंद्रा ने कहा ‘होम इज वेयर द हार्ट इज’

एक्स पर कहा, दुनिया में हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में सर्वाधिक अवसर भारत में उत्तराखंड में इन्वेस्टर समिट को लेकर उद्योग जगत में उत्साह का माहौल देहरादून। उत्तराखंड...

मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं शुरू- सरकार की चेतावनी, लूटे गए हथियार 15 दिनों में लौटाएं

इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने जानकारी देते हुए कहा आज से इंटरनेट सेवाएं जनता के लिए शुरू कर दी जाएंगी। मणिपुर सरकार...

एक महीने के लिए आलू खाना बंद कर दें, इसके बाद शरीर पर होगा कुछ ऐसा असर…

आलू…हमारी डाइट का अहम हिस्सा है. यह इंडियन किचन में इस्तेमाल में आने वाला सबसे महत्वपूर्ण सब्जी है. आलू के साथ सबसे अच्छी बात...

दुष्कर्म के आरोपी को भगाने की कोशिश में महिला एएसआई के साथ की मारपीट

हरियाणा। करनाल के निसिंग थाने में तैनात महिला एएसआई के साथ एक व्यक्ति समेत पांच महिलाओं ने मिलकर मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। आरोपियों...

Recent Comments