Monday, September 25, 2023
Home हेल्थ संभलकर करें दही का सेवन, आपकी सेहत बिगाड़ सकती हैं ये गलतियां

संभलकर करें दही का सेवन, आपकी सेहत बिगाड़ सकती हैं ये गलतियां

गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है और अब इन दिनों में दही का सेवन घरों में रोज किया जाने लगेगा। गर्मी में हर कोई दही खाना पसंद करता है क्योंकि ये पेट को ठंडा रखता है। आयुर्वेद में दही के अनगिनत फायदे बताए गए हैं और इसे एक बढिय़ा आहार माना गया है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, विटामिन बी-2, विटामिन बी 12, पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते है। लेकिन आपको दही का सेवन जरा संभलकर करना चाहिए क्योंकि कई बार यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता हैं। जी हां, दही के सेवन से जुड़ी कुछ ऐसी गलतियां हैं जो आपकी सेहत को बिगाडऩे का काम करती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं।

रात को दही खाने से बचें
डॉक्टर ने बताया कि रात के समय दही का सेवन कभी नहीं करना चाहिए। रात को दही खाने से शरीर में सुस्ती आ सकती है, जो बलगम के उत्पादन के कारण होता है। आयुर्वेद के अनुसार दही के मीठे और कसैले गुण बलगम पैदा करते हैं, जिससे सांस लेने में समस्या, नाक बंद होना, गठिया और यहां तक कि सूजन भी हो जाती है।

ना करें ज्यादा मात्रा में सेवन
ऐसा कहा जाता है कि अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो आपको दही का सेवन रोजाना नहीं करना चाहिए। पाचन तंत्र सही से काम ना करने पर ज्यादा दही खाने से आपको कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। दही में फैट की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। ऐसे में इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से आपका वजन भी बढ़ सकता है। इसके चलते हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है, जिससे घुटनों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

दही को गर्म न करें
वैसे तो कोई दही को गर्म नहीं करता है लेकिन कुछ डिश दही के मिश्रण से बनी होती हैं। अगर आप दही के मिश्रण से बनी डिश को गर्म करते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। डॉक्टर के अनुसार, दही को गर्म करने पर यह अपने गुणों को खो देता है।

ये लोग न करें दही का सेवन
मोटापा, कफ विकार, रक्तस्राव विकार या सूजन से जुड़ी बीमारियों से पीडि़त लोगों को दही के सेवन से बचना चाहिए। इसका सेवन करने से आपकी हालत और ज्यादा बिगड़ सकती है।
ना करें इन चीजों का दही के साथ सेवन

प्याज और दही
गर्मी के दिनों में हमारे बड़े बुजुर्ग हमें प्याज खाने की सलाह देते हैं। गर्मियों में प्याज खाने से लू से बचाव होता है। दरअसल दही शरीर को ठंडक पहुंचाता है और प्याज की तासीर गर्म होती है। ऐसे में अगर प्याज और दही का सेवन एक साथ किया जाए तो यह हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

आम और दही
आम का मीठा स्वाद दही से बनी लस्सी और स्दीज का जायका और अधिक बढ़ा सकता है। पर बहुत से लोगों को इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा कि यह उनके स्वास्थ्य के लिए कितना बड़ा खतरा हो सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार आम और दही की तासीर अलग-अलग होती है और इसीलिए इनका सेवन एकसाथ करने से शरीर में टॉक्सिन या विषैले तत्वों का स्तर बहुत अधिक बढ़ सकता है।

मछली और दही
सीफूड लवर्स के लिए मछली और चिकन को मेरीनेट कर उनसे अलग-अलग तरह की डिशेज तैयार करना खूब पसंद आता है। लेकिन, दही के साथ मछली का सेवन कई बीमारियों की वजह बन सकता है। दरअसल, मछली में प्रोटीन की मात्रा काफी अधिक होती है वहीं, दही में भी प्रोटीन पाया जाता है। जब प्रोटीन का सेवन अधिक मात्रा में किया जाता है तो इससे, पाचन तंत्र के लिए उसे पचा पाना मुश्किल हो जाता है और पेट में दर्द और इनडाइजेशन जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

दूध और दही
दूध और दही का नाम तो साथ में लिया जाता है लेकिन इन्हें साथ खाया नहीं जाता। दूध और दही साथ खाना या फिर दही खाने के तुरंत बाद दूध पीने पर एसिडिटी, जी मिचलाना, सीने में जलन, पेट फूलना और दस्त आदि हो सकते हैं। वहीं, दूध और दही फैट्स से भी भरपूर होते हैं इसलिए भी इन्हें साथ नहीं खाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

एक महीने के लिए आलू खाना बंद कर दें, इसके बाद शरीर पर होगा कुछ ऐसा असर…

आलू…हमारी डाइट का अहम हिस्सा है. यह इंडियन किचन में इस्तेमाल में आने वाला सबसे महत्वपूर्ण सब्जी है. आलू के साथ सबसे अच्छी बात...

विटामिन डी की कमी से बार-बार होता है सिर में दर्द, हो सकते हैं माइग्रेन का शिकार

कुछ लोगों को अक्सर सिर में दर्द की शिकायत रहती है। कुछ लोगों को शाम के वक्त सिर में दर्द होने लगता है तो...

पूरे दिन में वो कौनसा टाइम है, जब आपको कभी भी सेब नहीं खाना चाहिए

प्रतिदिन एक सेब डॉक्टर से दूर रखता है ये एक प्रसिद्ध कहावत है। इसका अर्थ है कि रोजाना सेब खाने से डॉक्टर की जरूरत...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तरकाशी में फिर महसूस किए भूकंप के झटके, मापी गई 3.0 तीव्रता

देहरादून। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार आज सुबह 8:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किया गया। हालांकि भूकंप से किसी तरह...

एशियाई खेल 2023- शूटिंग टीम ने दिलाया भारत को पहला स्वर्ण पदक

दिल्ली। एशियाई खेल 2023 में भारत को पहला स्वर्ण पदक शूटिंग टीम ने दिलाया है। एशियाई खेलों का आधिकारिक आगाज होने के बाद दूसरे दिन...

13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म में दुकान संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। नाबालिग से दुष्कर्म में राशन की दुकान चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि किसी...

चीन के गायब होते मंत्री

श्रुति व्यास पहले विदेश मंत्री चिन गांग गायब हुए। आज तक उनका कोई अतापता नहीं है। अब चीन के रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू भी...

महाराज ने नैनीताल जनपद को दिया 14 करोड़ 77 लाख की विकास योजनाओं का तोहफा

नंदा देवी मेले को राजकीय मेला घोषित किया बूथ नं. 91 में “मन की बात” में किया प्रतिभाग नैनीताल। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई,...

1000 करोड़ का उत्तराखंड सरकार से करार कर चुके आनंद महिंद्रा ने कहा ‘होम इज वेयर द हार्ट इज’

एक्स पर कहा, दुनिया में हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में सर्वाधिक अवसर भारत में उत्तराखंड में इन्वेस्टर समिट को लेकर उद्योग जगत में उत्साह का माहौल देहरादून। उत्तराखंड...

मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं शुरू- सरकार की चेतावनी, लूटे गए हथियार 15 दिनों में लौटाएं

इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने जानकारी देते हुए कहा आज से इंटरनेट सेवाएं जनता के लिए शुरू कर दी जाएंगी। मणिपुर सरकार...

एक महीने के लिए आलू खाना बंद कर दें, इसके बाद शरीर पर होगा कुछ ऐसा असर…

आलू…हमारी डाइट का अहम हिस्सा है. यह इंडियन किचन में इस्तेमाल में आने वाला सबसे महत्वपूर्ण सब्जी है. आलू के साथ सबसे अच्छी बात...

दुष्कर्म के आरोपी को भगाने की कोशिश में महिला एएसआई के साथ की मारपीट

हरियाणा। करनाल के निसिंग थाने में तैनात महिला एएसआई के साथ एक व्यक्ति समेत पांच महिलाओं ने मिलकर मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। आरोपियों...

प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश होने की संभावना, दो जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में अलर्ट जारी

देहरादून। देश के पर्वतीय जिलों में शनिवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। हालांकि मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने से उमस से राहत मिली। रविवार...

Recent Comments