Wednesday, October 4, 2023
Home खेल मुंबई इंडियंस की टीम ने महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में...

मुंबई इंडियंस की टीम ने महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराकर अपने नाम किया खिताब

मुंबई। मुंबई इंडियंस की टीम ने महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया है। उसने को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हरा दिया। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19.3 ओवर में तीन विकेट पर 134 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड की अनुभवी खिलाड़ी नताली सीवर ब्रंट ने मुंबई को चैंपियन बनाया। उन्होंने दबाव में यादगार पारी खेली। नताली ने 55 गेंद पर नाबाद 60 रन बनाए। मुंबई फ्रेंचाइजी के खाते में यह छठी ट्रॉफी है। उसकी पुरुष टीम आईपीएल में पांच बार चैंपियन बन चुकी है।

नताली ने अमेलिया केर के साथ चौथे विकेट के लिए 20 गेंद पर नाबाद 39 रन की साझेदारी की। अमेलिया केर आठ गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद रहीं। नताली ने इससे पहले तीसरे विकेट के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ 74 गेंद पर 72 रन की साझेदारी की। हरमनप्रीत 39 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुईं। हीली मैथ्यूज ने 13 और यास्तिका भाटिया ने चार रन बनाए। दिल्ली के लिए राधा यादव और जेस जोनासेन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर में ही शेफाली वर्मा 11 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके दो गेंद बाद ही एलिस कैप्सी भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गईं। दोनों विकेट इस्सी वोंग को फुल टॉस गेंद पर मिले। इसके बाद कप्तान लैनिंग ने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ मिलकर पारी संभाली, लेकिन पांचवें ओवर में जेमिमा भी नौ रन बनाकर वोंग की फुलटॉस पर आउट हो गईं।

दिल्ली की टीम पावरप्ले में तीन विकेट खोकर 38 रन ही बना सकी। इसके बाद लैनिंग और मरिजान कैप की अनुभवी जोड़ी ने 38 रन की साझेदारी की, लेकिन कैप 18 रन बनाकर अमेलिया केर का शिकार बनीं। इस समय दिल्ली का स्कोर 73 रन था। इसके बाद से दिल्ली ने छह रन बनाने में पांच विकेट गंवा दिए और 15.6 ओवर में टीम का स्कोर नौ विकेट पर 79 रन हो गया।

RELATED ARTICLES

कल होगा वनडे विश्व कप का आगाज , इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा पहला मुकाबला

नई दिल्ली। वनडे विश्व कप का 13वां संस्करण एक दिन में शुरू होगा। पांच अक्तूबर को गत विजेता इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच उद्घाटन मैच...

एशियाई खेल- भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, अब तक 41 पदक जीते

दिल्ली। एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। खेलों के आठवें दिन भारत ने अपने खाते में एक स्वर्ण और एक...

एशियाई खेल- भारतीय निशानेबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन, भारत के खाते में जोड़े चार पदक

नई दिल्ली। एशियाई खेलों का छठे दिन शुक्रवार (29 सितंबर) को भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने मिलकर चार पदक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मायावती आश्रम पहुँचे कृषि मंत्री गणेश जोशी, पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लोहाघाट। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बुधवार को लोहाघाट पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर लोहोघाट में अद्वैत आश्रम, मायावती का...

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर दिल्ली में रोड शो

उत्तराखण्ड में आधारभूत ढांचे बनाने को औद्योगिक निवेश की जरूरत- धामी देहरादून। दिसंबर में उत्तराखंड में प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट के आयोजन को लेकर दिल्ली में...

अगर आप भी इस तरीके से पीते हैं नारियल पानी तो शरीर को हो सकता है नुकसान, जानें कौन सा है वो तरीका?

नारियल पानी स्वास्थ्य के लिए अच्छा होने के साथ-साथ नुकसान भी पहुंचा सकता है। अब सवाल यह उठता है कि इतना हेल्दी चीज आपको...

धामी सरकार के कानून पर कोर्ट की मुहर, उत्तराखंड में महिला आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिका हाई कोर्ट ने की खारिज

30 नवंबर 2022 को उत्तराखंड विधानसभा में पारित हुआ था विधेयक, राजभवन की मंजूरी के बाद जारी हुआ था नोटिफिकेशन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस...

जमीन को लेकर किसान की बेरहमी से हत्या, हाथ का अंगूठा और पैर की काटी अंगुली

मार पीटकर तोड़ी हड्डियां मथुरा। वृंदावन में सुनरख मार्ग स्थित सौभरि वन के समीप रतनछतरी मोहल्ला निवासी किसान की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। बेटों...

सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर बादल फटने से आई बाढ़, 23 जवान लापता

गुवाहाटी। उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। घाटी में कुछ...

कल होगा वनडे विश्व कप का आगाज , इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा पहला मुकाबला

नई दिल्ली। वनडे विश्व कप का 13वां संस्करण एक दिन में शुरू होगा। पांच अक्तूबर को गत विजेता इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच उद्घाटन मैच...

महाराष्ट्र- आईसीयू में 24 घंटे के भीतर 11 शिशुओं समेत 24 लोगों की मौत

महाराष्ट्र। सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीजों की मौत के मामले को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। इस बीच एक वरिष्ठ...

नहीं थम रहा डेंगू का कहर, इस जिले के अस्पतालों में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या

हरिद्वार। उत्तराखंड में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हरिद्वार की बात करें तो यहां अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।...

सलमान खान ने जारी किया फर्रे का पहला पोस्टर, 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। वह फिल्म फर्रे में अपनी...

Recent Comments