जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आज एक और कोरोना पाॅजिटिव मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या 14 हो गयी है जबकि प्रदेश में संख्या बढ़कर 69 हो चुकी है। आज जिस ट्रक चालक की रिपोर्ट पाॅजिटिव मिली है वह पंजाब से बाजपुर में सरिया लेकर आया था। उसका सैंपल फतेहगढ़ में लिया गया था जो आज जांच में पाॅजिटिव मिला है। जिले में कोरोना पाॅजिटव का ताजा मामला बाजपुर से जुड़ा है। बताया जाता है कि फतेहगढ़ पंजाब में जिस ट्रक चालक का सैंपल जांच के लिये लिया गया था वह आज बाजपुर में बेरिया दौलत रोड पर स्थित सरिया की दुकान में सरिया पहुंचाने आया था। इसी बीच फतेहगढ़ में उक्त ट्रक चालक की जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव मिली तो आनन फानन में बाजपुर के सरिया डीलर के साथ ही प्रशासन को इसकी सूचना दी गयी। जिससे प्रशासन में हड़कम्प मच गया।
कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी
रुद्रपुर/पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...
उत्तराखंड की सरकारी सम्पत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने व रखने के लिये विस्तृत नीति लागू
शासनादेश सं0 124569 के अनुसार अतिक्रमण के लिये होंगे प्रभारी...

निजी और सार्वजनिक संपत्ति को पहुंची भारी क्षति
देहरादून। मानसून में अतिवृष्टि के चलते भूस्खलन, भूधंसाव, बाढ़ जैसी आपदाओं से पहुंची क्षति से उबरने के मद्देनजर राज्य...