Friday, September 22, 2023
Home खबर उत्तराखंड उत्तराखंड आ रहे प्रवासियों के साथ मध्य प्रदेश में दुर्घटना,एक कि मौत...

उत्तराखंड आ रहे प्रवासियों के साथ मध्य प्रदेश में दुर्घटना,एक कि मौत कई घायल

बीती रात्रि उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद के निवासी प्रवासियों के साथ मध्य प्रदेश के गुना जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 46 पर राधौगढ़ थाना क्षेत्र के आवन गांव के पास हादसा हो गया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पुणे के चालक सहित बागेश्वर जिले के कुल 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें से चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार 14 मई की देर रात पुणे से उत्तराखंड के बागेश्वर आ रहा एक टेंपो ट्रैवलर ट्रक से जा टकराया। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में सवार सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल हुए सभी लोगों को ग्वालियर ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार टैंपो ट्रैवलर में सवार सभी लोग पुणे के एक होटल में वेटर का काम करते थे। वे लोग दो बसों में सवार होकर पुणे से बागेश्वर आ रहे थे। इनकी एक बस ट्राले से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सवार बागेश्वर जिले के गरुड़ के जवणा स्टेट निवासी नंदन सिंह, ग्राम पईयां निवासी दिनेश परिहार और उनकी पत्नी विमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर बार नंदन सिंह ने दम तोड़ दिया। इनके अलावा विमला देवी की पुत्री रोशनी, पईयां के ही लक्ष्मण परिहार, ग्राम कुलाब निवासी महेश सिंह, यहीं के खड़क सिंह और ग्राम मैगडी स्टेट निवासी गिरीश सिंह बोरा भी घायल हुए हैं। तीन अन्य के नाम पता नहीं चल पाए हैं। इन सभी को गुना के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 13-14 मई की रात भी गुना बाईपास पर यात्री बस और कंटेनर की भिड़ंत में 8 मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि 50 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए थे।

KHABAR IBN7 हर खबर आप तकhttps://khabaribn7.com/
KHABAR IBN7 - Uttarakhand most popular hindi news portal.
RELATED ARTICLES

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...

अतिक्रमण कर बनाये गए धार्मिक स्थलों को हटाने के लिये कोई पृथक शासनादेश नहीं

उत्तराखंड की सरकारी सम्पत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने व रखने के लिये विस्तृत नीति लागू शासनादेश सं0 124569 के अनुसार अतिक्रमण के लिये होंगे प्रभारी...

लोहा फैक्टरी में धमाका होने से गंभीर रूप से झुलसे 15 श्रमिक

रुड़की। नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 श्रमिक गंभीर घायल रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...

अनुपमा की बहू किंजल रियल लाइफ में है बेहद बोल्ड, रेड गाउन पहन कराया ग्लैमरस फोटोशूट

टीवी के सबसे पसंदीदा शो अनुपमा में बड़ी बहू का किरदार निभाने वाली किंजल यानी निधि शाह ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने बोल्ड...

अतिक्रमण कर बनाये गए धार्मिक स्थलों को हटाने के लिये कोई पृथक शासनादेश नहीं

उत्तराखंड की सरकारी सम्पत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने व रखने के लिये विस्तृत नीति लागू शासनादेश सं0 124569 के अनुसार अतिक्रमण के लिये होंगे प्रभारी...

संसद का विशेष सत्र- सोनिया गांधी ने दिया ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को समर्थन

बोलीं- ये राजीव जी का सपना था नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र में तीसरे दिन महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर...

बीड़ी बनी हत्या की वजह, चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, चार नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली। बीड़ी होने से मना करने पर 18 साल के लड़के पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर हालत में अरुण (18) को...

लोहा फैक्टरी में धमाका होने से गंभीर रूप से झुलसे 15 श्रमिक

रुड़की। नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 श्रमिक गंभीर घायल रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के...

बच्चों के लिए ही नहीं महिलाओं के लिए भी बहुत जरूरी है दूध, रोजाना पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

दूध पोषक तत्वों का भंडार है, इसके पीने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दूध बच्चों...

नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का बढ़ा समय, अब इस तारीख तक कर सकेंगे दाखिले

देहरादून। प्रदेश में एमडी, एमएस, एमडीएस की सीटों पर दाखिले की नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का समय चार दिन बढ़ गया...

भारतीय तेज गेंदबाज सिराज का मियां मैजिक, आईसीसी रैंकिंग में दुनिया में नंबर 1 पर हुए काबिज

नई दिल्ली। एशिया कप फाइनल में श्रीलंका की पारी को नेस्तनाबूद करने में अहम भूमिका निभाने वाले मोहम्मद सिराज एक बार फिर से दुनिया के...

विदाई की ओर बढ़ रहे मानसून ने इस वर्ष उत्तराखंड को दिए गहरे घाव

निजी और सार्वजनिक संपत्ति को पहुंची भारी क्षति  देहरादून। मानसून में अतिवृष्टि के चलते भूस्खलन, भूधंसाव, बाढ़ जैसी आपदाओं से पहुंची क्षति से उबरने के मद्देनजर राज्य...

Recent Comments