नगर निगम चुनाव में भाजपा आलाकमान के द्वार टिकट वितरण करने से नाराज होकर भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय अरोड़ा भारतीय जनता पार्टी छोड़कर बहुजन समाज पार्टी के हाथी पर सवार हो गये हैं। उन्हें बहुजन समाज पार्टी ने रुड़की मेयर पद का प्रत्याशी बना दिया है। आज दोपहर प्रेस वार्ता में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के अन्य नेताओं ने उनके नाम की विधिवत घोषणा करदी है ज्ञात हो कि संजय अरोड़ा भारतीय जनता पार्टी से मेयर का टिकट मांग रहे थे और भाजपा के कद्दावर नेता माने जाते थे। पिछले लंबे समय से मेयर पद के लिए प्रबल दावेदारी भी इन्ही की मानी जा रही थी। उनकी चुनाव की तैयारी भी पिछले काफी समय से चल रही थी। इससे पहले भी संजय अरोड़ा दो बार चुनाव लड़ चुके हैं।
संजय अरोड़ा ने बताया कि भाजपा पार्टी द्वारा यह कहा गया है कि रुड़की नगर के विधायक भी पंजाबी समाज से आते हैं इसलिए मेल का टिकट पंजाबी समाज से नहीं हो सकता
संजय अरोड़ा ने कहा कि एक तरफ तो भाजपा पार्टी सबका साथ सबका विकास वाली बात करती है इसमें सबका साथ कहां रह गया
टिकट ना मिलने सेखफा होकर आज
संजय अरोड़ा ने अचानक बहुजन समाज पार्टी की टिकट की लड़ाई को अपने हक में कर लिया।
अब वह बहुजन समाज पार्टी के सिंबल हाथी पर सवारी कर चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके हैे
रुड़की नगर निगम चुनाव में चुनाव से पहले भाजपा को लगा झटका टिकट वितरण से नाराज भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ने थामा बहुजन समाजवादी पार्टी का दामन
RELATED ARTICLES