पहाड़ी प्रजामंडल के सदस्य और भाजपा के कार्यकर्ता इस संकट की घड़ी में जिस निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं वह सबसे बड़ी सेवा है जरूरतमंद लोगों के घरों में जाकर पहाड़ी प्रजामंडल और भाजपा के कार्यकर्ता भोजन पैकेट वितरित कर रहे हैं
पहाड़ी प्रजा मंडल के अध्यक्ष वीर सिंह पवार और महामंत्री अनुरागपंत विगत 22 दिनों से लगातार इस मुहिम में जुटे हुए हैं वही फुटपाथ पर अपना जीवन गुजर-बसर कर रहे लोगों के लिए पहाड़ी प्रजामंडल भोजन की व्यवस्था लगातार करती आ रही है हर रोज यहां 1000 से लेकर 1500 लोगो के लिए भोजन की व्यवस्था की जाती है
पहाड़ी प्रजा मंडल द्वारा हर उस जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती है जिनके सामने इन दिनों रोटी का संकट है यहां खास बात यह देखने को मिल रही है कि साफ-सफाई का पूरा ध्यान भी रखा जा रहा है सभी कार्यकर्ता खुद मास्क और लाभ पहने हुए और जरूरतमंदों को सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए 2 मीटर की दूरी पर खाना खाने के लिए बैठाया जाता है
वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता वह प्रजामंडल के अध्यक्ष वीर सिंह पवार ने बताया कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है इस मुश्किल घड़ी में आप जिस प्रकार से निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं वह सबसे बड़ा पुण्य है उन्होंने बताया आगामी 3 मई तक इसी तरह जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण का कार्यक्रम जारी रहेगा
लॉकडाउन की तिथि बढ़ने से जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाई जा रही मोदी किचन की आंच धीमी होते देख पहाड़ी प्रजामंडल के अध्यक्ष और भाजपा नेता वीर सिंह पंवार ऐसे में आगे आकर उन मोदी किचनों में भी खाद्य सामग्री उपलब्ध करवा रहे हैं। जहां सैकड़ों जरूरतमंद इन दिनों भोजन करते हैं ।खुद पहाड़ी प्रजामंडल के द्वारा कारगी चौक में पिछले 22 दिनों से मोदी किचन चल रही है ।और पहाड़ी प्रजा मंडल के सदस्य और भाजपा कार्यकर्ता सैकड़ों जरूरतमंदों को भोजन खिलाने के अलावा यहां से भोजन पैकेट भी जरूरतमंद को घर घर जाकर पहुंचा रहे हैं ।आज 22 वें दिन रेशम फेडरेशन के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह और और भाजपा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मंडल अध्यक्ष पूनम मंमगाई भी कार्य- कर्ताओं का हौंसला बढाने यहां आये।
इस दौरान भाजपा महानगर के सह मीडिया प्रभारी गिरिराज उनियाल, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश कांबोज ,पहाड़ी प्रजा मंडल के सदस्य अनुराग पंत ,सोबन सिंह बिष्ट, बी एस नेगी,राजेंद्र सिंह पंवार, शाहिद अहमद, अयूब खान ,किशोर नेगी, टोनी, गौरव ,मनोज तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता नवीन नौटियाल , राजेंद्र सिंह चौहान, विनोद रावत, निर्मल जगूड़ी, सौरभ उनियाल, सूबेदार जगदंबा नौटियाल ,बी एस रावत, विद्यार्थी परिषद के कुलदीप पंत, विशाल शर्मा, अंकुर शर्मा ,सचिन धीमान शैल डंगवाल ,विश्वनाथ बुड़ाकोटी रविकांत आदि मौजूद
एक्स पर कहा, दुनिया में हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में सर्वाधिक अवसर भारत में
उत्तराखंड में इन्वेस्टर समिट को लेकर उद्योग जगत में उत्साह का माहौल
देहरादून। उत्तराखंड...