ऋषिकेश:- गंगा नदी का जलस्तर बढ़ जाने से नदी के पार टापू पर घूमने गए तीन लोग वहीं फंस गए। सूचना मिलने के बाद रायवाला और जल पुलिस के गोताखोरों की टीम ने करीब दो घंटे बाद तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को शिव प्रिया नंद 25 पुत्र स्वामी स्वरूपा नंद निवासी ज्ञान लोग कालोनी हरिद्वार, गीता प्रसाद 40 पुत्र गजराय निवासी शांतिकुंज और राजेंद्र 48 पुत्र रघुवीर निवासी भूपतवाला हरिद्वार घूमने के लिए हरिपुरकलां गीताकुटीर आश्रम के समीप से गंगा पार कर एक टापू पर चले गए। लेकिन अचानक गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिसके बाद तीनों लोग टापू पर ही फंस गए। जैसे जैसे अंधेरा बढ़ता चला गया टापू पर फंसे तीनों लोगों की धड़कनें तेज होती चली गयी। जिसके बाद किसी ने इस पूरे मामले की जानकारी रायवाला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक ताजभर सिंह नेगी मयफोर्स गंगा तट पर पहुंचे। तुरंत हरिद्वार से पुलिस से संपर्क कर जल पुलिस के गोताखोर बुलाए गए। गोताखोर पुलिस नाव के जरिए टापू पर पहुंची और करीब दो घंटे तक चले रेश्क्यू अभियान के बाद टापू पर फंसे सभी तीनो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। टीम में उपनिरीक्षक रायवाला थाना ताजभर नेगी, पंकज तोमर, सुबोध नेगी और जल पुलिस के कांस्टेबल विजय प्रताप, अमित पुरोहित, सन्नी कुमार और किशन सिंह आदि रहे।
Awesome post! Keep up the great work! 🙂