उत्तराखंड में कोरोना अब डबल स्पीड से बढ़ने लगा है। शुक्रवार को चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव कुल केस 216 सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 716 हो गयी है।
शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक का आंकड़ा 550 था। जबकि गुरुवार शाम तक प्रदेश में कोरोना पोसिटिव का आंकड़ा 500 पहुंच गया था। यानि शुक्रवार 12 बजे तक 50 नए मरीज़ सामने आ चुके थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दोपहर के कोरोना बुलेटिन में बताया गया कि प्रदेश में अब तक मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों का आंकड़ा 602 हो चुका है। यानी दोपहर तक शुक्रवार को 102 नए मरीज़ मिले।
उत्तराखण्ड में 716 पहुंची कोरोना पॉजिटिव की संख्या, नैनीताल जिले में अभी 82 और अल्मोड़ा जिले में 06 नए केस
आज राज्य में दो सौ सर अधिक केस सामने आए