Wednesday, October 4, 2023
Home खबर उत्तराखंड नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की चुटकी, हनीमून पीरियड में बीत गया धामी...

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की चुटकी, हनीमून पीरियड में बीत गया धामी सरकार का एक माह, काम के नाम पर दिखाए सिर्फ सब्जबाग

प्रीतम बोले विकास के नाम पर मुख्यमंत्रियों की अदला-बदली कर भाजपा ने किया है जनता को चलने का काम

देहरादून। चुनावी वर्ष में भाजपा आलाकमान द्वारा प्रदेश की जनता पर थोपे गए तीसरे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल को एक महीना पूरा हो चुका है। इस एक महीने के दौरान मुख्यमंत्री का प्रदर्शन अपने पूर्ववर्तियों की ही भांति निराशाजनक रहा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद धामी जी ने ऐसा एक भी काम जनता के पक्ष में नहीं किया जिससे लगा हो की प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन हुआ है।

भू-कानून और देवस्थानम बोर्ड जैसे अहम मुद्दों पर धामी जी ने जिस तरह का रवैया दिखाया है उससे स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश के सरोकारों को लेकर वे जरा भी गंभीर नहीं हैं। इसी तरह रोजगार के मुद्दे पर भी उन्होंने युवाओं को सब्जबाग दिखाने का काम किया है।

कोरोना संक्रमण बीच जब देश में तीसरी लहर की आहट है, लोग डरे हुए हैं, दूसरे राज्यों की सरकारें अपनी तैयारियां युद्ध स्तर पर कर रही हैं। वहीं उत्तराखंड सरकार अभी भी हनीमून पीरियड से बाहर नहीं आ पाई है। मुख्यमंत्री धामी जी अस्पतालों की व्यवस्था देखने के बजाय गुलदस्ते लेने में व्यस्त हैं, कार्यकर्ताओं के साथ फोटो खिंचवाने में व्यस्त हैं, दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने में व्यस्त हैं। ऐसे में उनके कार्यकाल को निराशाजनक ना कहा जाए तो क्या कहा जाए ?

उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद भी स्वास्थ्य सेवाओं में कोई सुधार नहीं हुआ है। कोरोना के इस कठिन दौर में प्रदेश की स्व्यस्थ व्यवस्था भगवान भरोसे है। आज भी प्रदेश में स्पेशलिस्ट डाक्टरों के 600 से ज्यादा पद खाली हैं। आज भी लोगों को वैक्सीन नहीं मिल रही है। यानी मुख्यमंत्री बदलने के अलावा कुछ भी नहीं बदला है।

भाजपा ने इस प्रदेश की जनता के साथ मुख्यमंत्रियों की अदला-बदली कर जो छलावा किया, उसे प्रदेश की जनता भली-भांति समझ चुकी है और तय कर चुकी है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

मायावती आश्रम पहुँचे कृषि मंत्री गणेश जोशी, पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लोहाघाट। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बुधवार को लोहाघाट पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर लोहोघाट में अद्वैत आश्रम, मायावती का...

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर दिल्ली में रोड शो

उत्तराखण्ड में आधारभूत ढांचे बनाने को औद्योगिक निवेश की जरूरत- धामी देहरादून। दिसंबर में उत्तराखंड में प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट के आयोजन को लेकर दिल्ली में...

धामी सरकार के कानून पर कोर्ट की मुहर, उत्तराखंड में महिला आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिका हाई कोर्ट ने की खारिज

30 नवंबर 2022 को उत्तराखंड विधानसभा में पारित हुआ था विधेयक, राजभवन की मंजूरी के बाद जारी हुआ था नोटिफिकेशन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मायावती आश्रम पहुँचे कृषि मंत्री गणेश जोशी, पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लोहाघाट। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बुधवार को लोहाघाट पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर लोहोघाट में अद्वैत आश्रम, मायावती का...

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर दिल्ली में रोड शो

उत्तराखण्ड में आधारभूत ढांचे बनाने को औद्योगिक निवेश की जरूरत- धामी देहरादून। दिसंबर में उत्तराखंड में प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट के आयोजन को लेकर दिल्ली में...

अगर आप भी इस तरीके से पीते हैं नारियल पानी तो शरीर को हो सकता है नुकसान, जानें कौन सा है वो तरीका?

नारियल पानी स्वास्थ्य के लिए अच्छा होने के साथ-साथ नुकसान भी पहुंचा सकता है। अब सवाल यह उठता है कि इतना हेल्दी चीज आपको...

धामी सरकार के कानून पर कोर्ट की मुहर, उत्तराखंड में महिला आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिका हाई कोर्ट ने की खारिज

30 नवंबर 2022 को उत्तराखंड विधानसभा में पारित हुआ था विधेयक, राजभवन की मंजूरी के बाद जारी हुआ था नोटिफिकेशन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस...

जमीन को लेकर किसान की बेरहमी से हत्या, हाथ का अंगूठा और पैर की काटी अंगुली

मार पीटकर तोड़ी हड्डियां मथुरा। वृंदावन में सुनरख मार्ग स्थित सौभरि वन के समीप रतनछतरी मोहल्ला निवासी किसान की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। बेटों...

सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर बादल फटने से आई बाढ़, 23 जवान लापता

गुवाहाटी। उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। घाटी में कुछ...

कल होगा वनडे विश्व कप का आगाज , इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा पहला मुकाबला

नई दिल्ली। वनडे विश्व कप का 13वां संस्करण एक दिन में शुरू होगा। पांच अक्तूबर को गत विजेता इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच उद्घाटन मैच...

महाराष्ट्र- आईसीयू में 24 घंटे के भीतर 11 शिशुओं समेत 24 लोगों की मौत

महाराष्ट्र। सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीजों की मौत के मामले को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। इस बीच एक वरिष्ठ...

नहीं थम रहा डेंगू का कहर, इस जिले के अस्पतालों में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या

हरिद्वार। उत्तराखंड में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हरिद्वार की बात करें तो यहां अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।...

सलमान खान ने जारी किया फर्रे का पहला पोस्टर, 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। वह फिल्म फर्रे में अपनी...

Recent Comments