इंसानों के साथ जानवरों की दोस्ती की कहानियां कई बार सुनी और देखी जाती रही है लेकिन इस दोस्ती के पीछे किसी की जान ले लेना ऐसा वाकिया पहली बार सुनने में आया है
झारखंड में एक मुर्गे की वजह से भतीजों ने चाचा को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, गिरदा ओपी में दो भाई इंदर और प्रह्लाद सिंह ने एक मुर्गा पाल रखा था। जिसे उनका चाचा पतिया सिंह (55) बिना पूछे मारकर खा गया। इससे गुस्साए दोनों भतीजों ने चाचा की हत्या कर दी। बचाने आई चाची भागवती देवी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पुलिस ने बताया कि, इंदर-प्रह्लाद ने घर में मुर्गा पाला था, जिसे गुरुवार को उसका चाचा पतिया बिना पूछे मारकर खा गया। इस बात को लेकर शुक्रवार शाम चाचा-भतीजों में झगड़ा हुआ। चाची ने बीच-बचाव कर दोनों भतीजों को शांत कराकर वापस भेज दिया। लेकिन रात लगभग आठ बजे दोनों भतीजे पतिया के घर पहुंचे और धारदार हथियार से कई वार कर उसे मार डाला। पति को बचाने आई भागवती पर भी दोनों ने हमला कर दिया। जिसमें वो भी घायल हो गई। सूचना मिलने के बाद घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
देहरादून। मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर प्री नान इंटरलॉकिंग व इंटर लाकिंग कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक के चलते हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच...
देहरादून। मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर प्री नान इंटरलॉकिंग व इंटर लाकिंग कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक के चलते हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच...