Monday, September 25, 2023
Home खबर उत्तराखंड पिथौरागढ़ को एप्पल बेल्ट के रूप में विकसित करने की कवायद तेज,...

पिथौरागढ़ को एप्पल बेल्ट के रूप में विकसित करने की कवायद तेज, यहां की जलवायु सेब उत्पादन के अनुकूल

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ बॉर्डर जिले में सेब उत्पादन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। जिसे देखते हुए अब उद्यान विभाग ने ऊंचाई वाले इलाकों को एप्पल बेल्ट के रूप में विकसित करने की कोशिशें तेज कर दीं हैं। एप्पल बेल्ट को तैयार करने के लिए बकायदा उत्तरकाशी के सेब उत्पादकों की मदद भी ली जा रही है।

उत्तराखंड में उत्तरकाशी में सबसे अधिक सेब का उत्पादन होता है। हाई क्वालिटी का सेब पैदा करने के कारण उत्तरकाशी में हजारों लोगों को रोजगार तो मिला ही है, साथ ही एक पहचान भी मिली है। उत्तरकाशी की तर्ज पर ही अब पिथौरागढ़ को भी ऐप्पल बेल्ट के रूप में विकसित करने की कवायद तेज हो रही है। पिथौरागढ़ के किसानों को सेब पैदा करने की आधुनिक तकनीक उत्तरकाशी के सेब उत्पादक दे रहे हैं। उत्तरकाशी के सेब उत्पादक मिंटू राणा का कहना है कि पिथौरागढ़ में सेब उत्पादन की सबसे अधिक सम्भावनाएं हैं। इस दिशा में अगर वैज्ञानिक तरीके से काम किया जाए तो कुछ सालों में ही बेहतर नतीजे सामने आ जाएंगे।

उत्तराकाशी भेजे जाएंगे चुनिंदा कास्तकार
उत्तरकाशी के सेब उत्पादकों की मानें तो पिथौरागढ़ की जलवायु सेब उत्पादन के अनुकूल है। यही नहीं बर्फीले इलाके तो ए ग्रेड का सेब आसानी से पैदा कर सकते हैं। पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में कास्तकारों ने निजी प्रयासों से सेब उगाने में सफलता भी पाई है। लेकिन अब पहली बार सरकारी स्तर पर इस दिशा में कुछ हलचल दिखाई दे रही है। उद्यान विभाग चुनिंदा सेब उत्पादकों को उत्तरकाशी भेजने का प्लान भी बना रहा है। पिथौरागढ़ के जिला उद्यान अधिकारी आरएस वर्मा ने बताया कि जिले में अभी तक सेब उत्पादन के क्षेत्र में नहीं के बराबर काम हुआ है। लेकिन अब जो कोशिशें की जा रही हैं, उससे उम्मीद दिखाई दे रही है।

पहाड़ों में बिखरी जोत भी है बड़ी समस्या
पहाड़ों में बड़े स्तर पर सेब उत्पादन की राह में बिखरी जोत सबसे बड़ा रोड़ा है। ऐसे में जरूरी है कि सरकारी तंत्र को सबसे पहले इस समस्या का समाधान खोजना होगा। अगर ये सम्भव हुआ तो, तय है कि पिथौरागढ़ में बेहिसाब सेब तो पैदा होगा ही, साथ लोगों को अपने घर पर ही रोजगार भी मिल सकेगा।

Source link

RELATED ARTICLES

उत्तरकाशी में फिर महसूस किए भूकंप के झटके, मापी गई 3.0 तीव्रता

देहरादून। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार आज सुबह 8:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किया गया। हालांकि भूकंप से किसी तरह...

13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म में दुकान संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। नाबालिग से दुष्कर्म में राशन की दुकान चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि किसी...

महाराज ने नैनीताल जनपद को दिया 14 करोड़ 77 लाख की विकास योजनाओं का तोहफा

नंदा देवी मेले को राजकीय मेला घोषित किया बूथ नं. 91 में “मन की बात” में किया प्रतिभाग नैनीताल। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एनिमल से जारी हुआ अनिल कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर, 28 को आएगा टीजर

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म एनिमल को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त हाइप बना हुआ है। रणबीर कपूर स्टारर एनिमल का हर...

उत्तरकाशी में फिर महसूस किए भूकंप के झटके, मापी गई 3.0 तीव्रता

देहरादून। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार आज सुबह 8:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किया गया। हालांकि भूकंप से किसी तरह...

एशियाई खेल 2023- शूटिंग टीम ने दिलाया भारत को पहला स्वर्ण पदक

दिल्ली। एशियाई खेल 2023 में भारत को पहला स्वर्ण पदक शूटिंग टीम ने दिलाया है। एशियाई खेलों का आधिकारिक आगाज होने के बाद दूसरे दिन...

13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म में दुकान संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। नाबालिग से दुष्कर्म में राशन की दुकान चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि किसी...

चीन के गायब होते मंत्री

श्रुति व्यास पहले विदेश मंत्री चिन गांग गायब हुए। आज तक उनका कोई अतापता नहीं है। अब चीन के रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू भी...

महाराज ने नैनीताल जनपद को दिया 14 करोड़ 77 लाख की विकास योजनाओं का तोहफा

नंदा देवी मेले को राजकीय मेला घोषित किया बूथ नं. 91 में “मन की बात” में किया प्रतिभाग नैनीताल। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई,...

1000 करोड़ का उत्तराखंड सरकार से करार कर चुके आनंद महिंद्रा ने कहा ‘होम इज वेयर द हार्ट इज’

एक्स पर कहा, दुनिया में हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में सर्वाधिक अवसर भारत में उत्तराखंड में इन्वेस्टर समिट को लेकर उद्योग जगत में उत्साह का माहौल देहरादून। उत्तराखंड...

मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं शुरू- सरकार की चेतावनी, लूटे गए हथियार 15 दिनों में लौटाएं

इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने जानकारी देते हुए कहा आज से इंटरनेट सेवाएं जनता के लिए शुरू कर दी जाएंगी। मणिपुर सरकार...

एक महीने के लिए आलू खाना बंद कर दें, इसके बाद शरीर पर होगा कुछ ऐसा असर…

आलू…हमारी डाइट का अहम हिस्सा है. यह इंडियन किचन में इस्तेमाल में आने वाला सबसे महत्वपूर्ण सब्जी है. आलू के साथ सबसे अच्छी बात...

दुष्कर्म के आरोपी को भगाने की कोशिश में महिला एएसआई के साथ की मारपीट

हरियाणा। करनाल के निसिंग थाने में तैनात महिला एएसआई के साथ एक व्यक्ति समेत पांच महिलाओं ने मिलकर मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। आरोपियों...

Recent Comments