*नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ पर तीन लोगों पर अभियोग पंजीकृत, पुलिस ने धरा*
दिनांक 06/08/2021 को जनपद टिहरी गढ़वाल की कोतवाली नई टिहरी पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस सम्बन्ध में दिनांक 06/08/2021 को कोतवाली नई टिहरी पर लड़की के पिता द्वारा सूचना दी गयी थी कि जिस समय उनकी 17 वर्षीय पुत्री घर से स्कूल के लिये जा रही थी तब राजकीय चिकित्सालय बौराड़ी के पास 108 वाहन चालक तथा उसके अन्य 02 साथियों द्वारा उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ तथा अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया।
जिस पर तृप्ति भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया, जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में कोतवाली नई टिहरी पर धारा 354क/506/509 भादवि व 11/12 पोक्सो अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार किया गया।
*नाम-पता अभियुक्तगण*
1. मनीष बहुगुणा पुत्र जितेन्द्र प्रसाद बहुगुणा निवासी: ग्राम साबली, थाना चम्बा, टिहरी गढ़वाल, उम्र 25 वर्ष।
2. विकास भट्ट पुत्र मस्तराम भट्ट निवासी: बादशाही थोल,थाना चम्बा, टिहरी गढ़वाल, उम्र 26 वर्ष।
3. गौरव उनियाल पुत्र वेदप्रकाश उनियाल निवासी: चम्बा, थाना चम्बा, उम्र 32 वर्ष।