Monday, September 25, 2023
Home नेशनल सुष्मिता के अचानक पार्टी छोड़ने के बाद अब पायलट और देवड़ा पर...

सुष्मिता के अचानक पार्टी छोड़ने के बाद अब पायलट और देवड़ा पर टिकीं निगाहें

नेतृत्व अभी तक दूर नहीं कर सका है दोनों नेताओं की नाराजगी
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह की बेटी विधायक अदिति सिंह की भी नाराजगी जगजाहिर है

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और सिलचर से पूर्व सांसद सुष्मिता देब का अचानक पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थामने के बाद पार्टी में पिछले कुछ वक्त से मची भगदड़ पर चर्चा तेज हो गई है। अब सबकी निगाहें युवा नेता सचिन पायलट और मिलिंद देवड़ा पर टिकी हैं। दोनों नेताओं की नाराजगी को अभी तक पार्टी नेतृत्व दूर नहीं कर सका है।

वहीं, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह की बेटी विधायक अदिति सिंह की भी नाराजगी जगजाहिर है। तकनीकी कारणों से ही अदिति फिलहाल कांग्रेस में हैं। हैरत की बात यह है कि जिन युवा चेहरों पर कांग्रेस को भरोसा रहा है और उनके परिवारों की गांधी परिवार से नजदीकियां भी रही हैं, लेकिन उनका भी पार्टी से मोह भंग हो रहा है।

पार्टी में एक तबका लंबे समय से इस बात पर ऐतराज जताता रहा है लेकिन अब जब आधा दर्जन ऐसे चेहरे सामने आए हैं तो अन्य नेताओं ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

कांग्रेस में काफी पहले पारिवारिक पृष्ठभूमि वाले नेताओं में नटवर सिंह के बेटे जगत सिंह और महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सिजोय पहले ही भाजपा में जा चुके हैं। बीते दो साल में ऐसे नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला तेजी से बढ़ रहा है। माधवराव सिंधिया के बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद भाजपा में गए हैं।

पार्टी ने जिन परिवारों को सब कुछ दिया उन्हें संघर्ष रास नहीं आ रहा
कांग्रेस में पारिवारिक विरासत छोड़कर दूसरे दलों में जाने वाले नेताओं को लेकर अब आवाज उठने लगी है पार्टी के ग्रुप-23 से जुड़े एक नेता का कहना है कि ये मौकापरस्त हैं जो संघर्ष नहीं करना चाहते हैं इन्होंने बचपन से कांग्रेस को सत्ता में देखा और बड़े हुए तो सत्ता की भागीदारी में अग्रिम पंक्ति में दिखे। अब जब पार्टी बुरे दौर से गुजर रही है तो उन्हें अपना भविष्य दूसरे दलों में दिख रहा है।

उनका कहना है कि पार्टी नेतृत्व ने हमेशा ऐसे नेताओं को प्राथमिकता दी और आज ये नेता ही नुकसान पहुंचा रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी.चिदंबरम के सांसद बेटे कार्ति चिदंबरम भले कांग्रेस में विरासत की राजनीति कर रहे हैं लेकिन उन्होंने सुष्मिता देव के इस्तीफे पर ट्वीट किया, हमें इस बात पर गहन विचार की जरूरत है कि सुष्मिता देव जैसे लोग पार्टी क्यों छोड़ रहे हैं। इस विषय पर विचार करने से पीछे नहीं हटना चाहिए।

नीता डिसूजा महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त
कांग्रेस में शायद यह पहला मौका है, जब 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए और पार्टी छोड़कर जाने से खाली हुआ पद भर दिया गया। कांग्रेस ने नीता डिसूजा को पूर्णकालिक अध्यक्ष नियुक्त होने तक तत्काल प्रभाव से अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Source Link

RELATED ARTICLES

मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं शुरू- सरकार की चेतावनी, लूटे गए हथियार 15 दिनों में लौटाएं

इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने जानकारी देते हुए कहा आज से इंटरनेट सेवाएं जनता के लिए शुरू कर दी जाएंगी। मणिपुर सरकार...

दुष्कर्म के आरोपी को भगाने की कोशिश में महिला एएसआई के साथ की मारपीट

हरियाणा। करनाल के निसिंग थाने में तैनात महिला एएसआई के साथ एक व्यक्ति समेत पांच महिलाओं ने मिलकर मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। आरोपियों...

सितंबर को गुजरात दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, शिक्षा संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

नई दिल्‍ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिक्षा क्षेत्र से संबंधित 4,500 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं की शुरुआत करने के लिए 27 सितंबर को गुजरात...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एनिमल से जारी हुआ अनिल कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर, 28 को आएगा टीजर

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म एनिमल को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त हाइप बना हुआ है। रणबीर कपूर स्टारर एनिमल का हर...

उत्तरकाशी में फिर महसूस किए भूकंप के झटके, मापी गई 3.0 तीव्रता

देहरादून। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार आज सुबह 8:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किया गया। हालांकि भूकंप से किसी तरह...

एशियाई खेल 2023- शूटिंग टीम ने दिलाया भारत को पहला स्वर्ण पदक

दिल्ली। एशियाई खेल 2023 में भारत को पहला स्वर्ण पदक शूटिंग टीम ने दिलाया है। एशियाई खेलों का आधिकारिक आगाज होने के बाद दूसरे दिन...

13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म में दुकान संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। नाबालिग से दुष्कर्म में राशन की दुकान चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि किसी...

चीन के गायब होते मंत्री

श्रुति व्यास पहले विदेश मंत्री चिन गांग गायब हुए। आज तक उनका कोई अतापता नहीं है। अब चीन के रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू भी...

महाराज ने नैनीताल जनपद को दिया 14 करोड़ 77 लाख की विकास योजनाओं का तोहफा

नंदा देवी मेले को राजकीय मेला घोषित किया बूथ नं. 91 में “मन की बात” में किया प्रतिभाग नैनीताल। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई,...

1000 करोड़ का उत्तराखंड सरकार से करार कर चुके आनंद महिंद्रा ने कहा ‘होम इज वेयर द हार्ट इज’

एक्स पर कहा, दुनिया में हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में सर्वाधिक अवसर भारत में उत्तराखंड में इन्वेस्टर समिट को लेकर उद्योग जगत में उत्साह का माहौल देहरादून। उत्तराखंड...

मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं शुरू- सरकार की चेतावनी, लूटे गए हथियार 15 दिनों में लौटाएं

इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने जानकारी देते हुए कहा आज से इंटरनेट सेवाएं जनता के लिए शुरू कर दी जाएंगी। मणिपुर सरकार...

एक महीने के लिए आलू खाना बंद कर दें, इसके बाद शरीर पर होगा कुछ ऐसा असर…

आलू…हमारी डाइट का अहम हिस्सा है. यह इंडियन किचन में इस्तेमाल में आने वाला सबसे महत्वपूर्ण सब्जी है. आलू के साथ सबसे अच्छी बात...

दुष्कर्म के आरोपी को भगाने की कोशिश में महिला एएसआई के साथ की मारपीट

हरियाणा। करनाल के निसिंग थाने में तैनात महिला एएसआई के साथ एक व्यक्ति समेत पांच महिलाओं ने मिलकर मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। आरोपियों...

Recent Comments