‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, जिन्होंने ‘द ताशकंद फाइल्स’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी चर्चित फिल्में बनाई थीं, अब अपनी अगली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ लेकर आए हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया, जिसमें बंगाल में हुए दंगों और वहां हिंदू समुदाय पर हुए अत्याचारों की झलक दिखाई गई है।

1946 के दंगों और नरसंहार की कहानी
यह फिल्म 1946 में कोलकाता में हुए दंगों और नोआखाली नरसंहार की घटनाओं पर आधारित है। ट्रेलर सामने आते ही फिल्म चर्चा और विवादों का विषय बन गई है। मेकर्स का आरोप है कि फिल्म की घोषणा के बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और कई तरह की मुश्किलें खड़ी की जा रही हैं।

पुरानी स्टारकास्ट फिर से साथ
‘द बंगाल फाइल्स’ 5 सितंबर को रिलीज होगी। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। खास बात यह है कि यही कलाकार पहले ‘द कश्मीर फाइल्स’ में भी दर्शकों को दिखाई दिए थे।

(साभार)

One thought on “‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, 5 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म”

  1. Its like you read my mind! You appear to know so much about this, like
    you wrote the book in it or something. I think that you can do with a few pics to drive the message home a
    little bit, but other than that, this is excellent blog.

    A great read. I will certainly be back. xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *