केमिकल फैक्टरी में लगी आग, मालिक समेत दो लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे में दो कर्मचारी लापता

फैक्टरी में हुआ लाखों का नुकसान

हरिद्वार। इब्राहिमपुर गांव स्थित गणपति केमिकल फैक्टरी में देर रात लगी भीषण आग पर करीब नौ घंटे बाद जाकर काबू पाया जा सका। हादसे में फैक्टरी मालिक समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, झुलसे कर्मचारी जोगेंद्र सैनी निवासी रायसी थाना लक्सर जनपद हरिद्वार का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में दो कर्मचारी अभी भी लापता हैं। वहीं लाखों का नुकसान हुआ है।

सोमवार की सुबह पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अधीनस्थों के साथ पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान महेश चंद्र अग्रवाल निवासी हरिलोक फेस -2 ज्वालापुर (फैक्ट्री मालिक) और संजय पुत्र डालचंद निवासी ग्राम नवाब नगर जिला रामनगर,उत्तर प्रदेश (श्रमिक) के रूप में हुई है।

बता दें कि रविवार की रात करीब करीब नौ बजे बहादराबाद क्षेत्र में इब्राहिमपुर मार्ग पर बनी गणपति केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई थी। धमाके के साथ आग लगने के कारण आसपास के गांव में लोग दहशत में आ गए थे। मायापुर, सिडकुल के अलावा कई अन्य जगहों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ी थी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मध्यरात्रि तक मौके पर डटे रहे। करीब नौ घंटे की मशक्कत के बाद सुबह छह बजे आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन फैक्टरी में रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है।

फैक्टरी की तलाशी के दौरान बाथरूम से एक युवक का शव बरामद हुआ। उसके पास ही एक दूसरा शव भी मिला। फैक्टरी में भारी मात्रा में केमिकल्स होने की वजह से आग लगातार भड़कती रही, जिससे रेस्क्यू कार्य में काफी दिक्कतें आईं। आग तो बुझा दी गई है, लेकिन अंदर मौजूद रसायनों के कारण खतरा अभी भी बना हुआ है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सोमवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। एसएसपी ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच चल रही है।

One thought on “केमिकल फैक्टरी में लगी आग, मालिक समेत दो लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

  1. This state monopoly on violence, as it’s called, is carefully regulated because the nation’s legal
    system should protect citizens from unwarranted imprisonment or executions.
    Taken as a whole, the social contract is meant to
    prevent chaos. The government often keeps up the pretense of this social contract in a narco state, but ultimately the government serves the interests of drug
    traffickers rather than those of its citizens. The public may remain protected
    as long as this protection doesn’t interfere with state-fueled drug trafficking.
    There’s the threat of violence, as we saw
    in Colombia in the 1980s and 1990s. Competing drug cartels with armed paramilitary groups launched
    attacks on federal and judicial buildings there. They also kidnapped
    and murdered officials and judges who sought to bring them to justice.
    By using the military to challenge the government, these groups established legitimate political parties that served their interests in policy-making decisions.

    A narco state may also emerge once a nation’s
    military hierarchy has been corrupted, especially that
    nation’s intelligence officers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *