कुंठित विपक्ष के जातिवादी मंसूबे कामयाब नहीं होने दूंगा- धामी

भाजपा के स्थापना दिवस पर आपात काल के सेनानियों का सम्मान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सत्ता से लगातार दूर रहकर कुंठित विपक्ष हताशा में, धार्मिक, क्षेत्रीय एवं जातीय भावनाएं भड़काकर प्रदेश में अशांति एवं वे वैमनस्य फैलाने की साजिश कर रहा हैं।
उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि हमारे रहते, ऐसे प्रयास किसी कीमत पर सफल नहीं होंगे। पार्टी का प्रत्येक कार्यकता राज्य के सम्मान और सुरक्षा करने के लिए एकजुट खड़ा है। हम अखंड हैं और अडिग हैं, उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए। विकसित राज्य की इस यात्रा के हम सभी सहयात्री हैं और लक्ष्य प्राप्ति तक यह रुकने वाली नहीं है। उन्होंने विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि अब हम योजना बनाने से लेकर शिलान्यास और लोकार्पण भी करते हैं।

राम नवमी और पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा मुख्यालय मे आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम मे उन्होंने पार्टी के सभी महापुरुषों श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी को नमन करते हुए कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन गया है। हमारे प्रयासों का प्रतिफल है कि अत्यंत गर्व के साथ 500 वर्ष के बाद हम राम नवमी का पर्व अयोध्या में प्रभु श्री रामजन्मभूमि मंदिर में भी मना रहे हैं। हम राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति अंतिम के सिद्धांत पर काम करने वाली पार्टी है। यही वजह है कि पार्टी के पथ प्रदर्शकों के बताए रास्ते पर चलते हुए देश में अनेकों ऐतिहासिक कार्य पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार ने किए है। चाहे कश्मीर से धारा 370 हटाने की बात हो, तीन तलाक समाप्त करना हो, श्री राम मंदिर निर्माण हो। इसी तरह समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम हमारी सरकारों ने किया, अटल आयुष्मान योजना से, गरीब कल्याण अन्न योजना से, करोना में सबको टीका लगाकर, आवास, बिजली, पानी, गैस सिलेंडर आदि की सुविधा देकर।

धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे बड़ा संगठन बनने के साथ हमारी सरकारों ने शानदार शासन दिया है। यही वजह है कि केंद्र में तीसरी बार के अतिरिक्त राज्यों में भी बार बार हमे जनता मौका दे रही है।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व की प्रेरणा से हमारी सरकार ने भी समान नागरिक संहिता, सशक्त भू कानून, कठोरतम नकल कानून, धर्मांतरण कानून लागू किया। जिससे लब जिहाद, लैंड जिहाद, थूक जिहाद आदि राज्य की डेमोग्राफी और देवभूमि स्वरूप बदलने की साजिशों पर विराम लगा है। मातृ शक्ति को भी 30 फ़ीसदी आरक्षण देकर उनके शक्तिकरण करने का कार्य किया गया। युवाओं को इन तीन वर्षों में रिकॉर्ड 22 हजार सरकारी नौकरियां पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से दी गई। उन्होंने बताया बहुत से सफल अभ्यर्थियों के माता-पिता, नियुक्ति प्रक्रिया के लिए धन्यवाद करते है, बहुत अच्छा लगता है जब चार-चार अलग पदों पर युवाओं को सफलता मिलती दिखाई देती है।

इसके अलावा 50 साल पुरानी योजना कई योजनाओं को भी डबल इंजन की सरकार धरातल पर उतार रही है।
देहरादून की लखवाड़, सौंग बांध और तराई भावर की जमरानी बांध योजना का जिक्र करते हुए, केंद्र के सहयोग से हम उन्हें पूरा करने जा रहे हैं।

उन्होंने विपक्ष पर तंज कसा कि पिछली सरकारों में सिर्फ योजनाओं बनाई जाती थी, लेकिन हम योजना बनाते भी हैं, शिलान्यास भी करते हैं और उसको पूरा करके भी दिखाते हैं।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने सभी लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को याद करते हुए कहा, इनके प्रयासों से ही हम देश की तरह प्रदेश में भी आज मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने स्थापना दिवस रामनवमी के साथ सभी नए दायित्वधारियों को भी नई भूमिका के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। कहा, पीएम मोदी के मार्गदर्शन एवं सीएम धामी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने राज्य में शानदार और ऐतिहासिक कार्य किए हैं जिसके कारण जनता ने हमें मिथक तोड़ते हुए दूसरी बार सरकार बनाने का मौका दिया था। इसी तरह इन तीन सालों में सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड भी दर्शाता है कि 27 में तीसरी बार भी हम इसी क्रम को दोहराएंगे। जनता के आशीर्वाद से हमने पांच-पांच कमल लोकसभा चुनाव में खिलाकर मोदी जी को को भेंट किए, नगर पालिका के चुनाव में शानदार नतीजे आए और 11 में से 9 नगरनिगम हम जीते। अभी पंचायत के चुनाव होने वाले हैं, उसके लिए हमें अभी से जुटना है और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की जीत उसमें सुनिश्चित करनी है। ताकि ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष की सभी सीटों पर हम एक तरफ जीत दर्ज करें। उन्होंने त्योहार के दिन के बावजूद पार्टी के प्रति भाव के चलते इतनी बड़ी संख्या में आने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। वहीं 13 तारीख तक चलने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता करने और प्रत्येक सक्रिय एवं प्राथमिक सदस्य के घर पर पार्टी ध्वज फहराने का आग्रह किया।

सांसद नरेश बंसल ने 1980 के स्थापना दिवस में स्वर्गीय अटल जी के उस उद्बोधन का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खुलेगा। उनके वचन साकार हुए और आज हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं एवं 21 प्रदेश में एनडीए की सरकार चला रहे हैं। इतना ही नहीं, अंतिम व्यक्ति तक सरकार के कामों को पहुंचाकर, उनके हालात बदलने में हम सफल हुए है।

पार्टी मुख्यालय में हुए स्थापना दिवस के भव्य कार्यक्रम की शुरुआत सीएम एवं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पार्टी के ध्वजारोहण के साथ की गई।
इस दौरान राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, टिहरी सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, गणेश जोशी, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक श्रीमती सविता कपूर, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, प्रदेश मंत्री श्रीमती मीरा रतूड़ी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, दायित्वधारी पुनीत मित्तल, डाक्टर देवेंद्र भसीन, कर्नल अजय कोठियाल, हेमराज बिष्ट, श्रीमती विनोद उनियाल गामा, रजनी रावत, देशराज कर्णवाल, श्रीमती ऐश्वर्या रावत, भूपेश उपाध्याय, सुभाष बड़थ्वाल समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पार्टी कार्यालय वंदे मातरम गायन के साथ देशभक्ति के नारों से गुंजायमान होता रहा।

ध्वजारोहण के उपरांत प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के संचालन में हुए कार्यक्रम में आपातकाल के लोकतंत्र सेनानी विकासनगर से चंदन लाल अग्रवाल, देहरादून से हरीश कंबोज, विजय स्नेही और ऋषिकेश के स्वर्गीय इंद्रसैन अग्रवाल के पुत्र अविनाश अग्रवाल को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ देकर और शाल ओढ़ाकर उनके योगदान को याद किया गया।

One thought on “कुंठित विपक्ष के जातिवादी मंसूबे कामयाब नहीं होने दूंगा- धामी”

  1. Hardcore lil nasty poren slutTelepphone counseling saje sex attractionSienna lluv escort lass vegasDe langste penisSexy hockey
    posterDo guiena hens eat asian beetlesUser uploaded video pornDigtal making usic teen teenFunny naked vids xnxx 30 plus girls spanking
    bondageSexy amy bacaroResll sex scenesShemales
    with big assFree porn video huge dildoSabrina blpnd statistics pornstarVintaqge matchbox red vww baja https://xnxxhub.win Sexy internetYoung
    teen oler mann pornNatral lattex fpam mattressesAdult frewe teenDifferent ways to pleasure a manHairy men orgyGirls electrified pussys
    xnxx Fuck aftedr massageBreawt milk manualDaily amateur adultHardcore gang fuckingTeeens fuck for
    cash videosMature anal dildo compilation pornSpanish chick upskirtFree
    bdsm thumbnail picsHomemade faacials wrinklesVery young teen photoa

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *