Breaking News
देहरादून में नामी खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, होटल, रेस्तरां, आउटलेट और शिक्षण संस्थानों के किचन से सैंपलों की जांच
देहरादून में नामी खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, होटल, रेस्तरां, आउटलेट और शिक्षण संस्थानों के किचन से सैंपलों की जांच
पेरिस पैरालंपिक 2024- शॉटपुट एफ57 स्पर्धा में होकाटो होतोजी सीमा ने कांस्य पदक किया अपने नाम 
पेरिस पैरालंपिक 2024- शॉटपुट एफ57 स्पर्धा में होकाटो होतोजी सीमा ने कांस्य पदक किया अपने नाम 
जम्मू में पहली बार भारत के संविधान के अंतर्गत होगा मतदान – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
जम्मू में पहली बार भारत के संविधान के अंतर्गत होगा मतदान – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
मानसून के बाद श्री बदरीनाथ -केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में हो रही आशातीत वृद्धि- अजेंद्र अजय
मानसून के बाद श्री बदरीनाथ -केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में हो रही आशातीत वृद्धि- अजेंद्र अजय
विश्वक सेन ने किया नई फिल्म वीएस13 का ऐलान, प्री-लुक पोस्टर भी आउट
विश्वक सेन ने किया नई फिल्म वीएस13 का ऐलान, प्री-लुक पोस्टर भी आउट
16 वर्षीय किशोर ने छह साल की बच्ची के हाथ और मुंह बांधकर किया दुष्कर्म
16 वर्षीय किशोर ने छह साल की बच्ची के हाथ और मुंह बांधकर किया दुष्कर्म
स्वास्थ्य विभाग को और मिले 197 सीएचओ
स्वास्थ्य विभाग को और मिले 197 सीएचओ
उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव- खत्म हुआ इंतजार, अब इस माह में होंगे चुनाव 
उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव- खत्म हुआ इंतजार, अब इस माह में होंगे चुनाव 
गाजर खाने के एक नहीं कई हैं फायदे, जान लेंगे तो हो जाएंगे हैरान
गाजर खाने के एक नहीं कई हैं फायदे, जान लेंगे तो हो जाएंगे हैरान

ओडिशा से कोलकाता जा रही बस जाजपुर में फ्लाईओवर से गिरी, 5 की मौत

ओडिशा से कोलकाता जा रही बस जाजपुर में फ्लाईओवर से गिरी, 5 की मौत

जाजपुर। ओडिशा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें की ओडिशा से कोलकाता की तरफ जा रही बस जाजपुर जिले में फ्लाईओवर से अचानक नीचे गिर गई जिसकी वजह से 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई वहीं 40 लोग इस हादसे में घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव अभियान शुरू किया जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जाजपुर के SP विनीत अग्रवाल ने बताया, ‘जिस बस के साथ ये हादसा हुआ वह पुरी से पश्चिम बंगाल जा रही थी, बस में लगभग 42-43 यात्री थे जिसमें से लगभग 35 लोगों को कटक के SCB मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक अब तक 5 लोगों की मृत्यु हुई है।’

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस दर्दनाक दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। इसके अलावा उन्होंने मृतकों के परिजनों को 3 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। इसके अलावा घायलों को लेकर अभी तक किसी तरह की कोई घोषणा नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top