उत्तराखंड में मौसम की आंख मिचौली जारी, छह जिलों में मौसम एक बार फिर बदलेगा करवट 

शीतलहर ने बढ़ायी लोगों की परेशानी

ठंडी हवाएं चलने से तापमान में भारी गिरावट

देहरादून। उत्तराखंड में सुबह- शाम कोहरा छाने से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है, वहीं मौसम की आंख- मिचौली भी जारी है। कभी धूप तो कभी बादलों के घेरों से आसमान घिरा हुआ नजर आ रहा है। वहीं पाला भी हो रहा है। जिससे ठंड में इजाफा हुआ है। वहीं, दिन में हल्की धूप राहत भी दे रही है। राजधानी दून से लेकर कई मैदानी इलाकों में सुबह की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई। वहीं, पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटी में बादल छाए हैं। ठंडी हवाएं चलने से तापमान में भी भारी गिरावट आई है। शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

प्रदेश के छह जिलों में छह और सात जनवरी को मौसम एक बार फिर से करवट बदलेगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने सूचना जारी की है। छह जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और चमोली में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि सात जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में मेघ के बरसने की उम्मीद है।

मौसम वैज्ञानिकों के देहरादून में फिलहाल मौसम शुष्क करने के साथ ही कोहरे छाए रहने की संभावना है। बृहस्पतिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

3 thoughts on “उत्तराखंड में मौसम की आंख मिचौली जारी, छह जिलों में मौसम एक बार फिर बदलेगा करवट 

  1. I got this site from my friend who informed me on the topic
    of this web site and now this time I am visiting this website and reading very informative articles at this place.

  2. This article gives clear idea in favor of the new people of blogging, that really
    how to do blogging and site-building.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *