Breaking News
डेंगू दस्तक दे चुका, हाथ पर हाथ धरे बैठी सरकार – राजीव महर्षि
पर्यटन, धर्मस्व मंत्री महाराज पहुंचे बद्री-केदार
आईपीएल 2024- दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 
दिल्ली की गलियों में दुपहिया वाहन पर प्रचार के लिए निकले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का निधन, आज शाम राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
मिस्टर एंड मिसेज माही का ट्रेलर रिलीज, खूब जमी जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की जोड़ी
2023 में यमुनोत्री धाम पहुंचे थे सबसे ज्यादा 12045 श्रद्धालु, तो इस बार 12148 पहुंची संख्या
सीएम धामी ने पालघर से भाजपा प्रत्याशी डॉ हेमंत विष्णु सवरा के समर्थन में आयोजित जनसभा में किया प्रतिभाग 
लाल केला खाना होता है स्वास्थ्य के लिए लाभदायक, जानिए कैसे है पीले केले से अलग

क्या मस्कारा लगाने से हो सकता है आंख में इन्फेक्शन? जानें इसको लगाने का सही तरीका

मस्कारा लगाते वक्त लड़कियों को कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है, नहीं तो आंखों में जलन, खुजली, इन्फेक्शन जैसी संभावना बढ़ सकती है। मस्कारा लगाना हर लडक़ी को पसंद होता है. लेकिन इसके गलत इस्तेमाल से आंखों में इंफेक्शन हो सकता है। खूबसूरत दिखना हर किसी को पसंद होता है. ऐसे में खास कर लड़कियां नए-नए प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर अपने चेहरे को और सुंदर बनती है. ऐसे में मस्कारा का इस्तेमाल करना अब आम हो गया है. कुछ लड़कियों के लिए तो मस्कारा लगाना एक आदत बन जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं रोजाना मस्कारा लगाने से आंखों से जुड़ी समस्या होने लगती है और इसे रोजाना लगाना आंखों के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है? अगर नहीं, तो यह खबर आपके लिए है. इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे की कैसे मस्कारा रोजाना लगाने से नुकसान हो सकता है।

आईए जानते हैं इसके नुकसान के बारे में. मस्कारा लगाने से लड़कियों की पलकें और खूबसूरत लगने लगती है। अधिकतर लड़कियां जो कॉलेज और ऑफिस जाति है, वे रोजाना मस्कारा लगा कर घर से निकलती है। लेकिन रोजाना मस्कारा लगाना आंखों पर असर डाल सकता है। मस्कारा लगाने से आंखों में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. खासकर जब आप इसे गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं. कुछ लोगों को मस्कारा लगाने से आंखों में एलर्जी होने लगती है. इससे खुजली, सूजन और पानी आने जैसी समस्या हो सकती है।

मस्कारा आंखों में लगाने से बैक्टीरिया आपकी आंखों में जाते हैं और इससे आंखें सुखी और लाल होने लगती है। यदि मस्कारा बहुत ज्यादा लग जाए, तो इससे चिपचिपा या भारी-भारी लगता है. मस्कारा को 3 महीने से अधिक इस्तेमाल न करें।

इसके अलावा अपने मस्कारा को किसी और से ना बदले. मस्कारा लगाने के बाद उसे सूखने दें अपनी आंखों को न छुए. इसके बावजूद भी मस्कारा लगाने के बाद आपको आंखों में दिक्कत होती है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top