Monday, June 5, 2023
Home Uncategorized राज्य में वनाग्नि रोकने लिए भारत सरकार से मांगी सहायता: डा. धन...

राज्य में वनाग्नि रोकने लिए भारत सरकार से मांगी सहायता: डा. धन सिंह

 

राज्य में वनाग्नि रोकने लिए भारत सरकार से मांगी सहायता: डा. धन सिंह

आपदा सचिव ने रक्षा मंत्रालय को पत्र लिख वायुसेना से मांगे 02 हेलिकाॅप्टर

वनाग्नि का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ली समीक्षा बैठक

देहरादून, 04 अप्रैल 2021

प्रदेश में वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग सक्रिय हो गया हैं। आपदा प्रबंधन मंत्री डा. धन सिंह रावत के निर्देश पर सचिव आपदा प्रबंधन द्वारा शनिवार को रक्षा मंत्रालय भारत सरकार को पत्र लिखा। पत्र में आपदा सचिव ने राज्य में विकराल होती वनाग्नि को रोकने के लिए वायुसेना से दो हेलिकाॅप्टर की मांग की। आपदा प्र्रबंधन मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि वनाग्नि की बढ़ती घटना को देखते हुए उन्होंने केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से वार्ता कर यहां की स्थिति से अवगत कराया है। जिस पर गृह राज्य मंत्री ने उन्हें मदद के आश्वस्त किया।

सूबे में वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं पर काबू पाने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा भारत सरकार से मदद मांग की है। आपदा सचिव ने भारत सरकार को राज्य में वनाग्नि की स्थिति से अवगत करा रक्षा मंत्रालय से वायुसेना के दो हेलिकाॅप्टर देने की मांग की। आपदा प्रबंधन मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि वह स्वयं वनाग्नि की घटनाओं पर स्वयं नजर बनाये हुए हैं। प्रदेश में बढ़ती वनाग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए उन्होंने केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से वार्ता की। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया वह प्रदेश की हर संभव मदद करेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि वनाग्नि की बढ़ती घटनाओं का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा शासन, पुलिस, आदपा प्रबंधन, वन विभाग एवं समस्त जिलाधिकारियों के साथ वनाग्नि प्रबंधन की समीक्षा की। आपदा मंत्री ने बताया कि स्वयं मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केन्द्रीय गृह मंत्री से वार्ता की और राज्य में वनाग्नि की स्थिति से अवगत कराया।

आपदा प्रबंधन मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य में वनाग्नि पर काबू पान के लिए वायु सेना के दो हेलिकाॅप्टर की मांग की गई है। जिसमें एक हेलिकाॅप्टर गौचर में स्टेशन करेगा जो टिहरी झील और श्रीनगर बांध से पानी भरेगा। वहीं दूसरा हेलिकाॅप्टर हल्द्वानी में स्टेशन करेगा जो भीमताल और नौकुचियाताल से पानी भरेगा। आपदा मंत्री ने बताया कि राज्य में वनाग्नि की कुल 993 घटनाएं हुई है जिससे 1304 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। वर्तमान में नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, हरिद्वार और रूद्रप्रयाग जिले ज्यादा प्रभावित हुए है। विभागीय मंत्री डा. रावत ने बताया कि वनाग्नि की घटनाओं को कम करने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट कर दिया है। इसके साथ ही विभाग को वनाग्नि की रोकथाम के लिए ठोस योजना बनाने के निर्देश दिये हैं।

KHABAR IBN7 हर खबर आप तकhttps://khabaribn7.com/
KHABAR IBN7 - Uttarakhand most popular hindi news portal.
RELATED ARTICLES

महाराज ने आम बजट को अमृत काल का पहला लोक कल्याणकारी बजट बताया

सामाजिक न्याय, समानता, सम्मान के अलावा समान अवसर उपलब्ध कराने वाला है 2023-24 का बजट उत्तराखंड में रेल सुविधाओं के विकास के लिए 504 करोड...

सौ दिन की सीख

राहुल गांधी की बातों में अब जमीनी स्पर्श के संकेत मिलते हैं। यह संकेत ग्रहण किया जा सकता है कि सडक़ों पर पैदल चलते...

CM धामी ने कोविड के बूस्टर डोज के लिए लगाए गए कैम्प का किया अवलोकन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में कोविड के बूस्टर डोज के लिए लगाए गए कैम्प का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह का निधन

देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक ठाकुर प्रह्लाद सिंह का आज सोमवार को देहरादून स्थित निवास पर निधन हो गया।...

पुराने वाहन खरीदने व बेचने पर अब नहीं चलेगा विक्रय-पत्र और पहचान-पत्र से काम, लगाना होगा आरटीओ कार्यालय का चक्कर

देहरादून। राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, अगर आप पुराना वाहन खरीद या बेच रहे हैं, तो केवल विक्रय-पत्र और पहचान-पत्र...

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला का शव हुआ बरामद

चमोली। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट के पास ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला की तलाश में आज फिर बचाव...

माता- पिता के तलाक से डिप्रेशन में चल रहे बेटे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया शव

मध्य प्रदेश। माता-पिता के तलाक के बाद से डिप्रेशन में चल रहे बेटे ने अपनी जान दे दी। इंदौर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के...

काबुल के स्कूलों में कक्षा 1 से 6 तक की छात्राओं को दिया गया जहर

काबुल। अफगानिस्तान में एक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि लगभग 80 लड़कियों को स्कूलों में जहर दिया गया, जिसके बाद वे सभी अस्पताल में भर्ती...

उत्तराखंड में ड्रोन संचालन को बढ़ावा देने के लिए बनाए जाएंगे कॉरिडोर, प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी ने कंपनियों से मांगें प्रस्ताव

देहरादून। उत्तराखंड में ड्रोन संचालन को बढ़ावा देने के लिए कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) ने ड्रोन संचालन व निर्माण...

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए ट्राई करें आइस टी, जानिए इसकी 5 रेसिपी

गर्मियों के मौसम में गर्मी से छुटकारा पाने के लिए आइस टी एक अच्छा और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प हो सकता है। इसका सेवन शरीर को...

नहीं बिकेंगी पेरासिटामोल सहित कई खांसी-बुखार की दवाइयां, सरकार ने एफडीसी की 14 दवाओं पर लगाया बैन

नई दिल्ली। सरकार ने एफडीसी की 14 दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें खांसी और बुखार की दवाइयां भी शामिल हैं। सरकार ने अधिसूचना...

जरा हटके जरा बचके की अच्छी शुरुआत, जोगीरा… हुई ठप

विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके इस हफ्ते की नई रिलीज है। दिनेश विजान द्वारा निर्मित इस फिल्म...

उत्तराखंड की इस जगह में बनेगी पहली टनल पार्किंग, 400 वाहनों को पार्क करने की मिलेगी सुविधा

देहरादून। उत्तराखंड में पहली टनल पार्किंग कैंप्टीफाल में बनेगी, जिसकी 120 करोड़ की डीपीआर तैयार हो चुकी है। इसी महीने अपर मुख्य सचिव और मुख्य...

Recent Comments