Saturday, June 10, 2023
Home खबर उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल शहीदों को दी...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क, देहरादून में शौर्य दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

देहरादून 26 जुलाई 2021
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने कारगिल युद्ध में विपरीत परिस्थितियों में वीरता का परिचय देते हुए घुसपैठियों को सीमा पार खदेड़ा। कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस अवसर पर घोषणा की कि उत्तराखंड से द्वितीय विश्व युद्ध की वीरांगना एवं वेटरन को अब प्रतिमाह पेंशन 8 हजार रुपए से बढ़ाकर 10 हजार रुपए दी जाएगी। इसका फायदा लगभग 800 परिवारों को मिलेगा। एन.डी.ए , सी.डी.एस एवं उसके समकक्ष लिखित परीक्षा पास करने पर परिवार की आर्थिक स्थिति के आधार पर अभ्यर्थी को साक्षात्कार की तैयारी के लिये 50 हजार रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी। जल्द ही सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए पढ़ाई हेतु हल्द्वानी में छात्रावास बनाया जाएगा। वीर नारियों एवं वीरता पुरस्कार प्राप्तकर्ता सैनिकों के सम्मान में गढ़वाल एवं कुमाऊं मण्डल में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। 01 सितंबर से प्रदेश में सैन्य सम्मान यात्रा शुरू की जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके बाद कारगिल शहीद नागा रेजीमेंट के नायक स्व. श्री देवेन्द्र सिंह रावत के कौलागढ़ स्थित आवास जाकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, विधायक हरवंश कपूर, खजानदास, मेयर सुनील उनियाल गामा ने भी शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

KHABAR IBN7 हर खबर आप तकhttps://khabaribn7.com/
KHABAR IBN7 - Uttarakhand most popular hindi news portal.
RELATED ARTICLES

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की सख्ती का दिखने लगा असर

पैसे लेकर बदरीनाथ धाम के दर्शन कराने वाला कर्मचारी रंगे हाथों पकड़ा गया, मोटी रकम रख दी थी जेब में, सीसीटीवी पर पकड़ा गया बदरीनाथ। श्री...

भ्रष्टाचार से सम्बंधित विजिलेंस शिकायत पर तत्काल एक्शन हो- सीएम धामी

कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की पहली समीक्षा बैठक में दिए निर्देश डेंगू व मलेरिया से बचने के उपाय किये जाएं जिलों में बहुउद्देशीय शिविर लगाएं जायँ देहरादून। आमजन को...

मानसून के आने में देरी से भारत के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की लहर

नई दिल्ली। दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून आखिरकार गुरुवार को केरल में प्रवेश कर गया। सात वर्षो बाद मॉनसून के आने में बहुत देरी हुई है, इस बीच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की सख्ती का दिखने लगा असर

पैसे लेकर बदरीनाथ धाम के दर्शन कराने वाला कर्मचारी रंगे हाथों पकड़ा गया, मोटी रकम रख दी थी जेब में, सीसीटीवी पर पकड़ा गया बदरीनाथ। श्री...

सड़क किनारे बैठकर योगा कर रहे छह किशोरों को डंपर ने रौंदा, दो की मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश। झांसी में राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी-कानपुर (एनएच-27) पर थाना पूंछ के मडोरा खुर्द के पास शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। एक डंपर ने...

सनकी आशिक ने पार की दरिंदगी की हदें, मशीन से शव के टुकड़े कर कूकर में उबाले

मुंबई। एक सनकी आशिक ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। यहां एक शख्स ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या के बाद शव को...

भ्रष्टाचार से सम्बंधित विजिलेंस शिकायत पर तत्काल एक्शन हो- सीएम धामी

कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की पहली समीक्षा बैठक में दिए निर्देश डेंगू व मलेरिया से बचने के उपाय किये जाएं जिलों में बहुउद्देशीय शिविर लगाएं जायँ देहरादून। आमजन को...

फेसबूक और इस्टाग्राम पर ब्लू टिक के लिए देने होंगे 699 रुपए

मेटा वेरिफाइड भारत में लॉन्च नई दिल्ली। ट्विटर पर ब्लू टिक लेने के लिए अब लोगों को सब्सक्रिप्शन के पैसे देने पड़ते हैं। ठीक उसी तरह...

मानसून के आने में देरी से भारत के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की लहर

नई दिल्ली। दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून आखिरकार गुरुवार को केरल में प्रवेश कर गया। सात वर्षो बाद मॉनसून के आने में बहुत देरी हुई है, इस बीच...

क्या आप भी दांत साफ करते समय ब्रश को करते है गीला? तो जान लीजिए क्या कहते है एक्सपर्ट्स

दांत को साफ करने के लिए लोग ब्रश करते हैं. साइंस के अनुसार, कम से कम 2-3 मिनट तक दांतों को ब्रश करना चाहिए....

महिला हो या पुरुष अब अमर्यादित कपड़े पहनकर इन दो मंदिरों में नहीं कर सकेंगे प्रवेश

मंदिरों में मर्यादा को बनाए रखने के लिए कपड़ों की मर्यादा जरूरी- श्रीमहंत रविंंद्रपुरी महाराज देहरादून। कांवड़ मेला शुरू होने से पहले पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की...

सुई धागा के बाद एक बार फिर दिखाई देगी वरुण और अनुष्का की जोड़ी

अनुष्का शर्मा बेटी के जन्म के उपरांत एक लंबे वक़्त से स्क्रीन से दूर हैं। हालांकि, उनकी मूवी चकदा एक्स्प्रेस जल्द ही नेटफ्लिक्स पर...

बाल मजदूरी के लिए पंजाब लाए जा रहे थे बच्चे, चाइल्ड लाइन टीम ने 11 नाबालिगों का किया रेस्क्यू

लखनऊ। बिहार के कटिहार से बाल मजदूरी के लिए ट्रेन से पंजाब के अमृतसर ले जाए जा रहे 11 बच्चों को चाइल्डलाइन ने लखनऊ में...

Recent Comments