देहरादून 5 जुलाई 2021
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हो रही बलात्कार की घटनाओं, किसानों की समस्याओं तथा हरिद्वार कुम्भ में हुए आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट महा घोटाले के मुद्दे को लेकर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिह के आह्रवान पर *दिनांक 7 जुलाई 2021* को प्रदेश के सभी जिला/शहर मुख्यालयों में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के साथ सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संग़ठन विजय सारस्वत ने बताया कि
भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई से जहां आम आदमी परेशान है वही प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाओं से भय व्याप्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है जिसकी बानगी हरिद्वार कुम्भ के दौरान हुए आर टी पी सी आर महा घोटाले के रूप में देखने को मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि किसान कर्ज में डूब कर आत्महत्या को मजबूर है।
विजय सारस्वत ने कहा कि इसी कार्यक्रम के तहत *दिनांक 10 जुलाई 2021* को प्रदेश की राजधानी देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी के नेतृत्व में प्रातः 11.00 बजे प्रदर्शन के साथ मुख्यमंत्री आवास कूच का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम में पार्टी के समस्त सांसद, पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याक्षी 2019, समस्त विधायक, पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याक्षी 2017, समस्त ए आई सी सी/पी सी सी सदस्य, समस्त प्रदेश पदाधिकारी, समस्त जिला पंचायत/क्षेत्र पंचायत/नगर निगम/नगरपालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष/सदस्य/प्रमुख, समस्तअनुशांगिक संगठनों, विभागों व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंग