Monday, September 25, 2023
Home खबर उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष का प्रदेश भमण शुरू, आगामी विधान सभा चुनाव में 60...

भाजपा अध्यक्ष का प्रदेश भमण शुरू, आगामी विधान सभा चुनाव में 60 सीटो पर जीत का दावा

मसूरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का 70 विधान सभाओ में विकास योजनाओ की प्रगति और कार्यकर्ताओ के साथ संवाद के तहत मसूरी विधानसभा से भ्रमण शुरू हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओ में अपार उत्साह देखने को मिला। श्री भगत ने इस दौरान प्रदेश में भाजपा को 60 सीटो से अधिक पर जीत का दावा किया। कार्यकताओ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा के प्रति लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश में दुबारा भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा।
प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत का मसूरी आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। किंगरेट से लेकर मसूरी तक खुली गाड़ी में सवार श्री भगत का युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल बाइक रैली निकालकर स्वागत हुआ। श्री भगत का विभिन्न स्थानों पर होटल एसोसियेशन, टैक्सी यूनियनों, के लोगो व स्थानीय लोगो द्वारा पारंपरिक वेश भूषा में स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचने पर कहा कि प्रदेश की सत्तर विधानसभाओं के प्रवास का शुभारंभ मसूरी विधानसभा से किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं के उत्साह है देखकर ऐसा लगता है कि भाजपा प्रचंड बहुमत से दुबारा सरकार बनायेगी व साठ विधानसभा सीटों पर जीत का परचम लहरायेगी। श्री भगत ने मसूरी विधानसभा में रहने वाले बूथ से लेकर प्रदेश पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ 2 घण्टे तक सभी से अलग-अलग मुलाकात कर उनकी समस्याओं सुनने के साथ उन्हें एक जुट होकर मिशन 2022 के लिए जुटने को कहा। बैठक समापन के बाद श्री भगत भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता कमल शर्मा के बूथ पर जाकर उनके घर पर जलपान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वे अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जायें। इससे पूर्व विधायक गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा से प्रदेश की सभी विधानसभाओं के प्रवास का शुभारंभ करने पर प्रदेश अध्यक्ष का विशेष आभार व्यक्त किया व कहा कि यह सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में जो जोश व उत्साह देखने को मिल रहा है वह आपकी कार्यप्रणाली व कार्यकर्ताओं का विश्वास जीतने का प्रतीक है। क्यों कि प्रदेश अध्यक्ष जमीन से जुडे कार्यकर्ता है व छोटे से छोटे कार्यकर्ता से मिलते हैं उनके दुख सुख में भागीदार रहते हैं।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि यह मसूरी विधानसभा के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश अध्यक्ष का दौरा मसूरी से शुरू हो रहा है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप, प्रदेश मंत्री आदित्य चैहान, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, भाजपा जिला महामंत्री अरूण मित्तल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, युवामोर्चा अध्यक्ष राकेश रावत, छावनी परिषद उपाध्यक्ष बादल प्रकाश, मुकेश धनाई, कपिल मलिक, महिला भाजपा जिला महामंत्री अनीता सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष अनीता पुंडीर, पूनम नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह पुंडीर, वंदना ठाकुर, संध्या थापा, मनोज रेंगवाल, मनोज खरोला, धर्मपाल पंवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कुशाल राणा ने किया।
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मसूरी आने पर वंशीधर भगत का जोरदार स्वागत किया गया। किंक्रेग पर विधायक गणेश जोशी ने भाजयुमों की बाइक रैली के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया व वहां से रैली गांधी चैक पहुंची जहां से पारंपरिक वा़द्ययंत्रों की धुन पर कार्यकर्ता नाचते गाते चल रहे थे व मालरोड होते हुए रैली में प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत, विधायक गणेश जोशी, जिलाध्यक्ष शमशेर सिह पुंडीर, भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल खुली जीप में सवार होकर गये व रास्ते भर स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर भाजपा महिला मोर्चा की ओर से पांरपरिक वेषभूषा में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा कर किया। वहीं सभागार में मंचासीनों को पुष्पगुच्छ भेंट किया गया व पगड़ी पहनाई गई।

KHABAR IBN7 हर खबर आप तकhttps://khabaribn7.com/
KHABAR IBN7 - Uttarakhand most popular hindi news portal.
RELATED ARTICLES

उत्तरकाशी में फिर महसूस किए भूकंप के झटके, मापी गई 3.0 तीव्रता

देहरादून। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार आज सुबह 8:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किया गया। हालांकि भूकंप से किसी तरह...

13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म में दुकान संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। नाबालिग से दुष्कर्म में राशन की दुकान चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि किसी...

महाराज ने नैनीताल जनपद को दिया 14 करोड़ 77 लाख की विकास योजनाओं का तोहफा

नंदा देवी मेले को राजकीय मेला घोषित किया बूथ नं. 91 में “मन की बात” में किया प्रतिभाग नैनीताल। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

उत्तरकाशी में फिर महसूस किए भूकंप के झटके, मापी गई 3.0 तीव्रता

देहरादून। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार आज सुबह 8:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किया गया। हालांकि भूकंप से किसी तरह...

एशियाई खेल 2023- शूटिंग टीम ने दिलाया भारत को पहला स्वर्ण पदक

दिल्ली। एशियाई खेल 2023 में भारत को पहला स्वर्ण पदक शूटिंग टीम ने दिलाया है। एशियाई खेलों का आधिकारिक आगाज होने के बाद दूसरे दिन...

13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म में दुकान संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। नाबालिग से दुष्कर्म में राशन की दुकान चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि किसी...

चीन के गायब होते मंत्री

श्रुति व्यास पहले विदेश मंत्री चिन गांग गायब हुए। आज तक उनका कोई अतापता नहीं है। अब चीन के रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू भी...

महाराज ने नैनीताल जनपद को दिया 14 करोड़ 77 लाख की विकास योजनाओं का तोहफा

नंदा देवी मेले को राजकीय मेला घोषित किया बूथ नं. 91 में “मन की बात” में किया प्रतिभाग नैनीताल। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई,...

1000 करोड़ का उत्तराखंड सरकार से करार कर चुके आनंद महिंद्रा ने कहा ‘होम इज वेयर द हार्ट इज’

एक्स पर कहा, दुनिया में हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में सर्वाधिक अवसर भारत में उत्तराखंड में इन्वेस्टर समिट को लेकर उद्योग जगत में उत्साह का माहौल देहरादून। उत्तराखंड...

मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं शुरू- सरकार की चेतावनी, लूटे गए हथियार 15 दिनों में लौटाएं

इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने जानकारी देते हुए कहा आज से इंटरनेट सेवाएं जनता के लिए शुरू कर दी जाएंगी। मणिपुर सरकार...

एक महीने के लिए आलू खाना बंद कर दें, इसके बाद शरीर पर होगा कुछ ऐसा असर…

आलू…हमारी डाइट का अहम हिस्सा है. यह इंडियन किचन में इस्तेमाल में आने वाला सबसे महत्वपूर्ण सब्जी है. आलू के साथ सबसे अच्छी बात...

दुष्कर्म के आरोपी को भगाने की कोशिश में महिला एएसआई के साथ की मारपीट

हरियाणा। करनाल के निसिंग थाने में तैनात महिला एएसआई के साथ एक व्यक्ति समेत पांच महिलाओं ने मिलकर मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। आरोपियों...

प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश होने की संभावना, दो जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में अलर्ट जारी

देहरादून। देश के पर्वतीय जिलों में शनिवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। हालांकि मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने से उमस से राहत मिली। रविवार...

Recent Comments