*प्रतापनगर में हिम फाउंडेशन के माध्यम से पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी द्वारा सैकड़ों क्षेत्रवासियों के साथ धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व*
- टिहरी गढ़वाल
दिनांक 16जुलाई2021 को ग्राम खांड में *हिम फाउंडेशन* के माध्यम से वृक्षारोपण एवं पर्यावरण सरंक्षण जन जागरूकता अभियान के तहत पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी के द्वारा हरेला पर्व कार्यक्रम आयोजित किया गया।
*कार्यक्रम में वृक्षारोपण और पर्यावरण को संरक्षित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही दस से ऊपर गांवों को 2200 फलदार वृक्ष बांटे गए।*
पूर्व विधायक नेगी ने *समस्त जनता को हरेला पर्व की बधाई देते हुए बताया कि प्रकृति की सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए, वृक्षारोपण द्वारा प्रकृति को संजोया जा सकता है।* Corona महामारी में जहां एक ओर मैदानी क्षेत्रों में ऑक्सीजन की भारी कमी सामने अाई वहीं हमारे पहाड़ों में शुद्ध ऑक्सीजन भरपूर मात्रा में रही जिससे क्षेत्रवासी जीवन बचाने में कामयाब रहे।
आगे बताया, कि हमारे पर्वतीय प्रदेश का विकास आज उद्यानीकरण, जड़ीबूटियों और संस्कृति सहित पर्यटन पर आधारित है। पहाड़ों पर शोध संस्थानों पर जोर देना अनिवार्य होना चाहिए।
उन्होंने हिम फाउंडेशन को धन्यवाद देते हुए बताया कि हिम फाउंडेशन की इस मुहिम का हम स्वागत करते हैं। आज पर्यावरण को बचाने के लिए हम सभी को एकसूत्र में बंध कर कार्य करना जरूरी है।
आज के कार्यक्रम में *हिम फाउंडेशन द्वारा प्रथम चरण के लिए ग्राम खांड, पाचरी, सीलोली, कोट चौंरी, तुनियार, चौंड, भटवाड़ा, भौनियादा, म्यूंडा के गांववासियों को 2200 फलदार वृक्ष, आयुष रक्षा किट, मास्क, सेनेटाइजर वितरित किए गए*।।
आज के कार्यक्रम में *मैत्री संस्था से श्रीमती कुसुम जोशी, केंद्रीय प्रवक्ता राज्य आंदो. महेश जोशी, अध्यक्ष हिम फाउंडेशन अजय बहुगुणा, सचिव हिम फाउंडेशन सुनील कुकरेती, ब्लॉक अध्यक्ष मान सिंह रौतेला, जिला अध्यक्ष शक्ति जोशी, प्रधान खांड सिद्धि राम कुकरेती, जिला महामंत्री व्यापार मंडल संजय बहुगुणा, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह मंद्रवाल, रा. आंदो. शम्भु सिंह भंडारी, प्रधान म्यूंडा कुशाल सिंह गुन सोला, प्रधान कोट चौंरी वीर सिंह मंद्रवाल, प्रधान तुनियार गुलाबी देवी, उप प्रधान उज्जला देवी, प्रधान भौनियाडा भुवनेशवर भद्री, प्रधान सांदना कन्हैया लाल भट्ट, मनीष कुकरेती, सुरजीत चौहान, प्रमोद सिंह नेगी, शिव सिंह, अक्षय भट्ट* आदि कई संख्या में लोग उपस्थित रहे।