टिहरी गढ़वाल
11जून2021
पेट्रोल, डीजल सहित खाद्य पदार्थों के दामो में हो रही वृद्धि पर महंगाई के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की घनसाली विधानसभा की ब्लॉक इकाइयों ने केंद्र व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चमीयाला में सांकेतिक धरना दिया। इस अबसर पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद जोशी, शहर अध्यक्ष प्यार सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव अरुणोदय नेगी, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव मुन्नी बिष्ट, पूर्व विधायक भीम लाल आर्य, पूर्व ब्लॉक प्रमुख धनीलाल शाह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश लाल, मकान लाल बेसिरयाल, डॉ प्रकाश चंद्र, कुंवर सिंह रावत, हुकम सिंह रावत, रुचि सेमवाल, कविंद्र, धनवीर बिष्ट, हरीश रावत, मनोज थपलियाल, संतोष रावत सहित अनेक कांग्रेस जनों ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार का ध्यान आकृष्ण करने हेतु सांकेतिक धरना देकर आमजन की समस्यों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की।कांग्रेस जनों ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं स्थिति मे सुधार करने तथा क्षेत्र की बुनियादी समस्यों को सुधारने के लिए जनांदोलन की चेतावनी दी।।