Saturday, June 10, 2023
Home Uncategorized देश को अंत्योदय अन्नपूर्णा योजना देने वाले शांता कुमार से महाराज ने...

देश को अंत्योदय अन्नपूर्णा योजना देने वाले शांता कुमार से महाराज ने की भेंट

*देश को अंत्योदय अन्नपूर्णा योजना देने वाले शांता कुमार से महाराज ने की भेंट*

*पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की*

देहरादून/हिमाचल। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज अपने हिमाचल भ्रमण के दौरान आज भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य, पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार में मंत्री रहे श्री शांता कुमार से उनके पालमपुर स्थित आवास पर मिले और उनकी पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।


प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज अपने हिमाचल भ्रमण के दौरान आज पालमपुर (हिमाचल) में भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य, पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार में मंत्री रहे श्री शांता कुमार से उनके आवास पर मिले और उनकी धर्मपत्नी संतोष शैलजा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री और केन्द्र में अटल बिहारी वाजपेय सरकार में खाद एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रहे श्री शांता कुमार ने श्री सतपाल महाराज को अपनी आत्मकथा “निज पथ का अविचल पंथी” पुस्तक भी भेंट की। इस पुस्तक का हाल ही में नई दिल्ली में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मुरली मनोहर जोशी और वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला की मौजूदगी में विमोचन हुआ था। इस पुस्तक के कवर पेज पर श्री शांता कुमार और उनकी दिवंगत धर्मपत्नी श्रीमती संतोष शैलजा का फोटो लगा है। श्री शांता कुमार ने उत्तराखंड के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज को बताया कि उन्हें आत्मकथा लिखने की प्रेरणा अपनी दिवंगत धर्मपत्नी से ही मिली थी। कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने बताया कि केंद्र में अटल बिहारी वाजपेई सरकार के समय में तत्कालीन खाद एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री व हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शांता कुमार भाजपा के स्तंभ होने के साथ-साथ ऐसे महान व्यक्ति हैं जिन्होंने देश को अंत्योदय अन्नपूर्णा योजना देने के साथ-साथ हिमाचल में पानी वाले मुख्यमंत्री के नाम से प्रसिद्धि पाई है। श्री सतपाल महाराज ने जारी अपने बयान में कहा कि उन्होंने श्री शांता कुमार से मिलकर अंत्योदय अन्नपूर्णा योजना पर गहन मंथन करने के साथ-साथ अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां भी हासिल की।

 

KHABAR IBN7 हर खबर आप तकhttps://khabaribn7.com/
KHABAR IBN7 - Uttarakhand most popular hindi news portal.
RELATED ARTICLES

महाराज ने आम बजट को अमृत काल का पहला लोक कल्याणकारी बजट बताया

सामाजिक न्याय, समानता, सम्मान के अलावा समान अवसर उपलब्ध कराने वाला है 2023-24 का बजट उत्तराखंड में रेल सुविधाओं के विकास के लिए 504 करोड...

सौ दिन की सीख

राहुल गांधी की बातों में अब जमीनी स्पर्श के संकेत मिलते हैं। यह संकेत ग्रहण किया जा सकता है कि सडक़ों पर पैदल चलते...

CM धामी ने कोविड के बूस्टर डोज के लिए लगाए गए कैम्प का किया अवलोकन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में कोविड के बूस्टर डोज के लिए लगाए गए कैम्प का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की सख्ती का दिखने लगा असर

पैसे लेकर बदरीनाथ धाम के दर्शन कराने वाला कर्मचारी रंगे हाथों पकड़ा गया, मोटी रकम रख दी थी जेब में, सीसीटीवी पर पकड़ा गया बदरीनाथ। श्री...

सड़क किनारे बैठकर योगा कर रहे छह किशोरों को डंपर ने रौंदा, दो की मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश। झांसी में राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी-कानपुर (एनएच-27) पर थाना पूंछ के मडोरा खुर्द के पास शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। एक डंपर ने...

सनकी आशिक ने पार की दरिंदगी की हदें, मशीन से शव के टुकड़े कर कूकर में उबाले

मुंबई। एक सनकी आशिक ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। यहां एक शख्स ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या के बाद शव को...

भ्रष्टाचार से सम्बंधित विजिलेंस शिकायत पर तत्काल एक्शन हो- सीएम धामी

कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की पहली समीक्षा बैठक में दिए निर्देश डेंगू व मलेरिया से बचने के उपाय किये जाएं जिलों में बहुउद्देशीय शिविर लगाएं जायँ देहरादून। आमजन को...

फेसबूक और इस्टाग्राम पर ब्लू टिक के लिए देने होंगे 699 रुपए

मेटा वेरिफाइड भारत में लॉन्च नई दिल्ली। ट्विटर पर ब्लू टिक लेने के लिए अब लोगों को सब्सक्रिप्शन के पैसे देने पड़ते हैं। ठीक उसी तरह...

मानसून के आने में देरी से भारत के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की लहर

नई दिल्ली। दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून आखिरकार गुरुवार को केरल में प्रवेश कर गया। सात वर्षो बाद मॉनसून के आने में बहुत देरी हुई है, इस बीच...

क्या आप भी दांत साफ करते समय ब्रश को करते है गीला? तो जान लीजिए क्या कहते है एक्सपर्ट्स

दांत को साफ करने के लिए लोग ब्रश करते हैं. साइंस के अनुसार, कम से कम 2-3 मिनट तक दांतों को ब्रश करना चाहिए....

महिला हो या पुरुष अब अमर्यादित कपड़े पहनकर इन दो मंदिरों में नहीं कर सकेंगे प्रवेश

मंदिरों में मर्यादा को बनाए रखने के लिए कपड़ों की मर्यादा जरूरी- श्रीमहंत रविंंद्रपुरी महाराज देहरादून। कांवड़ मेला शुरू होने से पहले पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी की...

सुई धागा के बाद एक बार फिर दिखाई देगी वरुण और अनुष्का की जोड़ी

अनुष्का शर्मा बेटी के जन्म के उपरांत एक लंबे वक़्त से स्क्रीन से दूर हैं। हालांकि, उनकी मूवी चकदा एक्स्प्रेस जल्द ही नेटफ्लिक्स पर...

बाल मजदूरी के लिए पंजाब लाए जा रहे थे बच्चे, चाइल्ड लाइन टीम ने 11 नाबालिगों का किया रेस्क्यू

लखनऊ। बिहार के कटिहार से बाल मजदूरी के लिए ट्रेन से पंजाब के अमृतसर ले जाए जा रहे 11 बच्चों को चाइल्डलाइन ने लखनऊ में...

Recent Comments