देहरादून
श्री Ashok Kumar IPS, DGP Sir के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने श्री पुष्कर सिंह धामी, माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड से भेंट की। DGP Sir ने सभी अधिकारियों का माननीय मुख्यमंत्री जी से परिचय कराया।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कोरोना की इस महामारी के दौर में पुलिस0 के जवानों एवं अधिकारियों द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की। साथ ही पुलिस अधिकारियों से प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था बनाये रखने पर ध्यान देने को कहा और ड्रग्स की रोकथाएप के लिये कारगर प्रयासों की जरूरत बताया। ताकि इसकी कारगर ढंग से रोकथाम हो सके।
पुलिस भर्ती के संबंध में चर्चा की, जिस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने बहुत सकारात्मक रुख दिखाया। कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत इस वर्ष होने वाली कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित है। इस संबंध में अन्य प्रदेश के पुलिस अधिकारियों के साथ कल बैठक हो रही है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने यह भी कहा कि वे मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और हरियाणा से इस पर बात करेंगे।
इस दौरान पुलिस जवानों के कल्याण पर भी बात हुई। जवानों के ग्रेड पे विषय पर काफी सकारात्मक रुख दिखाया। साथ ही विभाग में वाहनों और चालकों की कमी को दूर करने का आश्वासन दिया। DGP Sir ने माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।