Monday, June 5, 2023
Home खबर उत्तराखंड उत्तराखंड की राज्यपाल और सीएम ने दी विजय दिवस की शुभकामनाएं

उत्तराखंड की राज्यपाल और सीएम ने दी विजय दिवस की शुभकामनाएं

देहरादून।  उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विजय दिवस पर भारतीय सेना, भूतपूर्व सैनिकों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। विजय दिवस की पूर्व संध्या पर संदेश जारी कर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि विजय दिवस, भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए समर्पित सेना के प्रत्येक जवान और शहीद पर राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक को गर्व है।

भारत के प्रत्येक नागरिक के हृदय में भारतीय सेना के प्रति अपार स्नेह व सम्मान है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय सेना के वीर जवानों द्वारा पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने के उपलक्ष्य में 16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस भारतीय सेना के शौर्य पराक्रम और मान को स्थापित करता है। उन्होंने 1971 भारत-पाक युद्ध के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमारे सैनिकों के पराक्रम से पाकिस्तानी सैनिकों का मनोबल टूट गया था। उत्तराखंड देवभूमि के साथ ही वीर भूमि भी है।

यहां सदैव देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसके लिए जिलों में एडीएम स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में भारतीय सेना को समर्पित एक ऐसा भव्य स्मारक बनाया जाएगा जिसमें भारतीय सेना के गौरवमय इतिहास की झलक प्रदर्शित की जाएगी। इससे हमारी भावी पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमे अपने सैनिकों की वीरता पर नाज है और पूरा देश उनकी बहादुरी को नमन करता है।

KHABAR IBN7 हर खबर आप तकhttps://khabaribn7.com/
KHABAR IBN7 - Uttarakhand most popular hindi news portal.
RELATED ARTICLES

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह का निधन

देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक ठाकुर प्रह्लाद सिंह का आज सोमवार को देहरादून स्थित निवास पर निधन हो गया।...

पुराने वाहन खरीदने व बेचने पर अब नहीं चलेगा विक्रय-पत्र और पहचान-पत्र से काम, लगाना होगा आरटीओ कार्यालय का चक्कर

देहरादून। राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, अगर आप पुराना वाहन खरीद या बेच रहे हैं, तो केवल विक्रय-पत्र और पहचान-पत्र...

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला का शव हुआ बरामद

चमोली। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट के पास ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला की तलाश में आज फिर बचाव...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह का निधन

देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक ठाकुर प्रह्लाद सिंह का आज सोमवार को देहरादून स्थित निवास पर निधन हो गया।...

पुराने वाहन खरीदने व बेचने पर अब नहीं चलेगा विक्रय-पत्र और पहचान-पत्र से काम, लगाना होगा आरटीओ कार्यालय का चक्कर

देहरादून। राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, अगर आप पुराना वाहन खरीद या बेच रहे हैं, तो केवल विक्रय-पत्र और पहचान-पत्र...

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला का शव हुआ बरामद

चमोली। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट के पास ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला की तलाश में आज फिर बचाव...

माता- पिता के तलाक से डिप्रेशन में चल रहे बेटे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया शव

मध्य प्रदेश। माता-पिता के तलाक के बाद से डिप्रेशन में चल रहे बेटे ने अपनी जान दे दी। इंदौर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के...

काबुल के स्कूलों में कक्षा 1 से 6 तक की छात्राओं को दिया गया जहर

काबुल। अफगानिस्तान में एक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि लगभग 80 लड़कियों को स्कूलों में जहर दिया गया, जिसके बाद वे सभी अस्पताल में भर्ती...

उत्तराखंड में ड्रोन संचालन को बढ़ावा देने के लिए बनाए जाएंगे कॉरिडोर, प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी ने कंपनियों से मांगें प्रस्ताव

देहरादून। उत्तराखंड में ड्रोन संचालन को बढ़ावा देने के लिए कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) ने ड्रोन संचालन व निर्माण...

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए ट्राई करें आइस टी, जानिए इसकी 5 रेसिपी

गर्मियों के मौसम में गर्मी से छुटकारा पाने के लिए आइस टी एक अच्छा और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प हो सकता है। इसका सेवन शरीर को...

नहीं बिकेंगी पेरासिटामोल सहित कई खांसी-बुखार की दवाइयां, सरकार ने एफडीसी की 14 दवाओं पर लगाया बैन

नई दिल्ली। सरकार ने एफडीसी की 14 दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें खांसी और बुखार की दवाइयां भी शामिल हैं। सरकार ने अधिसूचना...

जरा हटके जरा बचके की अच्छी शुरुआत, जोगीरा… हुई ठप

विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके इस हफ्ते की नई रिलीज है। दिनेश विजान द्वारा निर्मित इस फिल्म...

उत्तराखंड की इस जगह में बनेगी पहली टनल पार्किंग, 400 वाहनों को पार्क करने की मिलेगी सुविधा

देहरादून। उत्तराखंड में पहली टनल पार्किंग कैंप्टीफाल में बनेगी, जिसकी 120 करोड़ की डीपीआर तैयार हो चुकी है। इसी महीने अपर मुख्य सचिव और मुख्य...

Recent Comments