सिमली-22 फरवरी 2021
उक्रांद का नशे के खिलाफ-हल्ला बोल
महिलाओं का पूर्ण समर्थन
नौटी में *यूकेडी नेता उमेश खण्डूड़ी* के नेतृत्व में क्षेत्र की समस्त महिलाओं और पुरुषों ने नशाबंदी की बुलंद आवाज़ उठाई और एक *जनक्रांति रैली* निकाली।
खण्डूड़ी ने कहा पहाड़ों में बढ़ता नशा युवाओं को कमजोर और बेरोजगार करता जा रहा है। लोगों की गाढ़ी कमाई नशे की भेंट चढ़ रही है, लेकिन शराब की वैध और अवैध दुकाने धड़ल्ले से खुलती जा रही हैं।
यूकेडी क्षेत्र अध्यक्षा विनीता देवी ने कहा कि पहाड़ों में नशे ने घरों को बर्बाद कर दिया है,और इस पर जल्द ही रोक लगनी चाहिए।
जनक्रांति रैली को गाँव भटक्वाली,कल्याडी,कोली,पुडयानी,भटोली,कुनेथ, जाख,नौटी,नैनीसैण व अन्य क्षेत्र वासियों के पूर्ण समर्थन मिला। यूकेडी ब्लॉक अध्यक्ष-विनोद नेगी,
गौचर प्रभारी-अनिल नेगी, सहदेव नेगी,मनोज,हरि पंवार, हरीश लाल, सुनीता देवी, अनीता देवी चंद्रकला देवी लक्ष्मी देवी जेटली देवी भोना देवी सावित्री देवी सुशीला देवी गायत्री देवी वीणा देवी जानकी देवी रानी रानी देवी चोरी देवी गंगा देवी अनीता देवी कविता देवी आशा देवी सरस्वती देवी विनीता देवी सुनीता देवी कल्पेश्वर ई उषा देवी सुमन देवी विजय विनोद नौटियाल मातबर सिंह विवेक सिंह रामलाल मनोज पवार ने नशाबंदी,रोजगार व गिरती स्वास्थ्य सेवाओं की आवाज को भी बुलंद किया।